The Haryana
क्राइमपानीपत समाचारवायरलसोनीपत समाचारहरियाणा

पानीपत में नाली में सफाई करते हुए मिला भ्रूण, अज्ञात पर केस दर्ज

(गौरव धीमान) हरियाणा के पानीपत शहर की एक कॉलोनी में नाली में भ्रूण मिला। घर के बाहर सफाई कर रही महिला ने भ्रूण देखकर इसकी जानकारी तुरंत स्थानीय पड़ोसियों को सूचित किया। साथ ही पुलिस को भी सूचित किया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।

भ्रूण के शव को शवगृह में रख दिया गया 

मौके पर सभी आवश्यक कार्रवाई करने के बाद भ्रूण के शव को सिविल अस्पताल भिजवाया गया। जहां उसका पंचनामा भरवा कर शवगृह में रखवा दिया गया। पुलिस ने मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

सफाई करते हुए नाली में पड़ा मिला बच्चे का भ्रूण

किला थाना पुलिस को दी शिकायत में पूजा ने बताया कि वह सैनी कॉलोनी की रहने वाली है। वह घरेलू महिला है। 27 नवंबर की सुबह करीब 10 बजे वह अपने घर के बाहर गली में सफाई कर रही थी। गली के साथ-साथ वह नाली की भी सफाई कर रही थी। इसी दौरान उसे नाली के अंदर एक बच्चे का भ्रूण पड़ा दिखाई दिया।

पैदाइश छिपाने के लिए फेंका नाली में

जिसके बाद उसने उसे बाहर निकाला। बाहर निकालने पर देखा कि वह मृत था। भ्रूण पूरी तरह शिशु का रूप ले चुका था। यह लड़के का था। जिसे किसी अज्ञात महिला ने बच्चे की पैदाइश छिपाने की नीयत से गली की नाली में फेंका था।

Related posts

गुहला पंचायत समिति चेयरपर्सन पद पर सुखविंद्र कौर निर्विरोध चुनीं, बीजेपी को 20 सदस्यों का समर्थन

The Haryana

हरियाणा के सीएम मनोहर लाल अंबाला पहुंचे, बाढ़ से हुए नुकसान पर चिंता जताई , और अधिकारियों के साथ की बैठक

The Haryana

कॉलेजों में दाखिले के आवेदन करने के लिए आज अंतिम दिन है

The Haryana

Leave a Comment

error: Content is protected !!