The Haryana
All Newsअंबाला समाचारकरनाल समाचारकुरुक्षेत्र समाचारकैथल समाचारवायरलहरियाणा

हिसार-रोहतक रूट पर ट्रेन सेवाओं में बड़ा बदलाव, 18 ट्रेनों पर असर, किसान एक्सप्रेस 11 दिन तक रोहतक तक चलेगी

( गगन थिंद ) पंजाब और हरियाणा के यात्रियों के लिए जनवरी में दिल्ली जाने में परेशानी हो सकती है। इसका कारण दिल्ली के शकूरबस्ती रेलवे स्टेशन पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग कार्य है, जिसके चलते उत्तर रेलवे के बीकानेर मंडल से संबंधित रेल यातायात प्रभावित रहेगा। इस दौरान कई ट्रेनें रद्द, आंशिक रूप से रद्द या रूट में बदलाव से चलेंगी।

बठिंडा से सिरसा, हिसार होते हुए रोहतक जाने वाली किसान एक्सप्रेस 5 जनवरी से 16 जनवरी तक रोहतक तक ही संचालित होगी और दिल्ली तक नहीं जाएगी।

रद्द रहने वाली ट्रेनें:

  1. गाड़ी संख्या 14738 (तिलकब्रिज-भिवानी) 14 और 16 जनवरी को रद्द।
  2. गाड़ी संख्या 14737 (भिवानी-तिलकब्रिज) 15 और 17 जनवरी को रद्द।
  3. गाड़ी संख्या 04090 (हिसार-नई दिल्ली) 14 और 16 जनवरी को रद्द।
  4. गाड़ी संख्या 04089 (नई दिल्ली-हिसार) 14 और 16 जनवरी को रद्द।

आंशिक रद्द रहने वाली ट्रेनें:

  1. गाड़ी संख्या 14732 (बठिंडा- दिल्ली) 5 से 16 जनवरी तक बठिंडा से रोहतक तक चलेगी, दिल्ली तक नहीं।
  2. गाड़ी संख्या 14731 (दिल्ली- बठिंडा) 5 से 16 जनवरी तक दिल्ली के बजाय रोहतक से चलेगी।
  3. गाड़ी संख्या 12482 (श्रीगंगानगर- दिल्ली) 5 से 16 जनवरी तक श्रीगंगानगर से रोहतक तक चलेगी।
  4. गाड़ी संख्या 12481 (दिल्ली- श्रीगंगानगर) 5 से 16 जनवरी तक दिल्ली के बजाय रोहतक से चलेगी।

रूट में बदलाव से चलने वाली ट्रेनें:

  1. गाड़ी संख्या 12485 (नांदेड- श्रीगंगानगर) 6, 9 और 13 जनवरी को नांदेड से परिवर्तित मार्ग से दिल्ली, आदर्शनगर, पानीपत, जींद होकर चलेगी।
  2. गाड़ी संख्या 14030 (मेरठ कैंट- श्रीगंगानगर) 7, 14 और 16 जनवरी को मेरठ कैंट से दिल्ली, दिल्ली सराय, दिल्ली कैंट होते हुए चलेगी।
  3. गाड़ी संख्या 22451 (बांद्रा टर्मिनस- चंडीगढ़) 6 और 13 जनवरी को बांद्रा टर्मिनस से रेवाड़ी, भिवानी, रोहतक होते हुए चलेगी।
  4. गाड़ी संख्या 14727 (श्रीगंगानगर- तिलकब्रिज) 13 जनवरी को श्रीगंगानगर से दिल्ली कैंट, दिल्ली सराय, नई दिल्ली होते हुए चलेगी।
  5. गाड़ी संख्या 15909 (डिब्रुगढ़- लालगढ़) 12 और 14 जनवरी को डिब्रुगढ़ से दिल्ली, सोनीपत, गोहाना, जींद होकर चलेगी।

रेगुलेट रहने वाली ट्रेनें:

  1. गाड़ी संख्या 14731 (दिल्ली- बठिंडा) 29 दिसंबर से 4 जनवरी तक 30 मिनट देर से दिल्ली से चलेगी।
  2. गाड़ी संख्या 15909 (डिब्रुगढ़- लालगढ़) 24, 25, 28, 29 दिसंबर, 5 और 13 जनवरी को डिब्रुगढ़ से 30 मिनट देरी से दिल्ली किशनगंज स्टेशन पर रेगुलेट रहेगी।

इस अवधि के दौरान यात्री कृपया अपने यात्रा कार्यक्रम के अनुसार ट्रेन सेवाओं की स्थिति की जांच करें।

Related posts

हरियाणा में SC लिस्ट से हटेंगे तीन नाम, हुड्डा सरकार ने लिखा पत्र, रिकॉर्ड नहीं

The Haryana

कक्षा 5 से लेकर 11 तक के बच्चों के लिए नेशनल एडमिशन टेस्ट 14 मई को

The Haryana

सिपाही भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़ा- विवेक और भूपेंद्र तय करते थे कौन किसकी जगह देगा परीक्षा, पेपर आउट होने का भी अंदेशा

The Haryana

Leave a Comment

error: Content is protected !!