The Haryana
All Newsअंबाला समाचारकरनाल समाचारकुरुक्षेत्र समाचारकैथल समाचारक्राइमपानीपत समाचारवायरलहरियाणाहादसा

तांत्रिक दादा ने किया पोती से रेप, 3 महीने की गर्भवती

( गगन थिंद )  पानीपत शहर में दादा के भाई यानी रिश्ते के दादा ने अपनी 14 साल की नाबालिग पोती के साथ रेप किया। आरोपी दादा तांत्रिक विद्या जानता है। उसने कहा कि वह इस विद्या से पोती के बीमार पिता को ठीक कर देगा। कुछ दिन साथ रखने के बहाने वह उसे गांव से शहर में एक कमरे में ले आया। यहां उसने कई दिनों तक उसके साथ बार-बार रेप किया। जिससे नाबालिग 3 महीने की गर्भवती हो गई।

आरोपी ने नाबालिग को धमकी भी दी कि अगर उसने किसी को बताया तो वह उसके पिता के अंदर भूत डाल देगा। मामले का पता चलने पर परिजनों के होश उड़ गए। पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

बहाने से गांव से ले आया

मामला किला थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी का है। जहां 42 वर्षीय दादा पानीपत के एक गांव में अपने बेटे के घर गया था। वहां उसने अपनी 14 वर्षीय बड़ी बेटी को अपने साथ घर भेजने को कहा। कारण पूछने पर उसने कहा कि क्या वह उसकी बेटी नहीं है, वह उसे अपने साथ रखेगा और घर के अन्य बच्चे उसके साथ खेलेंगे।

तंत्र विद्या से पिता को बीमार करने की धमकी दी

वह उसे किसी बहाने से शहर की एक कॉलोनी में किराए के कमरे में ले गया। जहां उसने वहां रहने वाले अन्य परिवार के सदस्यों को बेवकूफ बनाकर लड़की के साथ कई बार रेप किया। लड़की ने इस बारे में किसी को नहीं बताया। क्योंकि आरोपी ने कहा था कि अगर उसने इस बारे में किसी को बताया तो वह तंत्र विद्या से उसके पिता को और बीमार कर देगा।

लड़की की तबीयत खराब होने पर खुलासा

पिछले कुछ दिनों से लड़की की तबीयत खराब रहने लगी थी। घरवाले उसे अस्पताल भी ले गए थे। लेकिन उसकी तबीयत देखकर डॉक्टरों ने कहा कि शायद कमजोरी की वजह से यह तबीयत खराब हुई है। दवाइयां दी गईं, लेकिन उससे कोई फायदा नहीं हुआ।  जब मां ने गौर किया तो पाया कि उसकी बेटी को मासिक धर्म भी नहीं आ रहा था। अब लड़की को पेट दर्द के साथ उल्टी भी होने लगी। इससे मां को शक हुआ। उसने घर पर ही किट की मदद से जांच की तो लड़की के गर्भवती होने की पुष्टि हुई।

कई बार जेल जा चुका है आरोपी

आरोपी का नाम राजेश है। लड़की उसे दादू-दादू कहकर बुलाती है। राजेश अविवाहित है। उसका पुलिस रिकॉर्ड है। आरोपी कई बार जेल जा चुका है। वह पाथरी वाली माता की पूजा करता है। जिसके चलते वह अक्सर तांत्रिक क्रियाएं करता रहता है। जिस लड़की के साथ यह घटना हुई उसे पता ही नहीं कि उसके साथ क्या हुआ है।

वही करती रही जो दादू कहता रहा

अब घरवालों ने खुद ही बता दिया कि यह गलत है। इसके बाद लड़की कहने लगी कि दादू ने उसके साथ गलत किया है। लड़की ने कहा कि दादू मुझसे बार-बार कहता था कि अगर उसने यह सब किसी को बताया तो वह उसके पिता को और बीमार कर देगा। वह तांत्रिक क्रियाओं से उनमें भूत डाल देगा।

 

Related posts

हिमाचल प्रदेश के मनाली में बादल फटा:6 गाड़ियां डैमेज हुई , बाढ़ और मलबा देखकर दहशत में लोग ; 24 जुलाई तक भारी बारिश होने का अलर्ट हुआ जारी

The Haryana

कैथल शहर में 20 एकड़ में बनेगी नई सब्जी मंडी, किसानों को सब्जी बेचने के लिए नही करना पड़ेगा जाम का सामना-लीलाराम

The Haryana

करनाल में ड्राइवर को गोली मारने वाला निकला बदमाश , 3 गिरफ्तार

The Haryana

Leave a Comment

error: Content is protected !!