The Haryana
All Newsअंबाला समाचारकरनाल समाचारकुरुक्षेत्र समाचारकैथल समाचारचंडीगढ़वायरलहरियाणा

HSGPC प्रधान पद की दावेदारी को लेकर कैथल में कल बैठक

( गगन थिंद )  हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के आजाद चुने गए 19 सदस्यों ने अकाल पंथक मोर्चा का गठन कर लिया है। इस मोर्चा के नेतृत्व में अब इन सदस्यों की नजर कमेटी के प्रधान पद पर रहेगी। मोर्चा की अगुआई वार्ड नंबर-34 से नवनिर्वाचित सदस्य प्रकाश सिंह साहुवाला कर रहे हैं। साहुवाला पिछली बार भी एडहॉक कमेटी के सदस्य बनाए गए थे। अब प्रकाश सिंह साहुवाला प्रधान पद की दावेदारी कर रहे हैं।  हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के सिरसा व फतेहाबाद से 12 सदस्य चुने गए हैं। इनके साथ अन्य जिलों से भी 7 सदस्यों ने भागीदारी करते हुए एक दिन पहले ही कैथल में बैठक की है। बैठक में एकजुटता दिखाते हुए आजाद उम्मीदवारों ने अकाल पंथक मोर्चा के नेतृत्व में ही आगे के फैसले लेने का ऐलान किया है।

अकाल पंथक मोर्चा के सदस्यों ने दूसरे दलों के बैनर तले चुने गए वार्ड सदस्यों को भी मोर्चा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। प्रकाश सिंह साहुवाला ने कहा कि कोई भी सदस्य अपनी पार्टी को छोड़कर इस अकाल पंथक मोर्चा में शामिल हो सकता है। हम उनका अभिनंदन करेंगे।

28 जनवरी को 12 बजे कैथल में होगी बैठक

प्रकाश सिंह साहुवाला ने बताया कि अकाल पंथक मोर्चा की अगली बैठक 28 जनवरी को दोपहर 12 बजे कैथल में होगी। इसमें आगामी विषयों पर चर्चा की जाएगी तथा प्रधान पद के लिए रणनीति बनाई जाएगी। इस बैठक में कालांवाली से जत्थेदार बलजीत सिंह दादूवाल को हराने वाले युवा एडवोकेट बिंदर सिंह खालसा भी शामिल रहे। वार्ड नंबर-35 से जत्थेदार बलजीत सिंह दादूवाल को बिंदर सिंह ने 1767 वोटों से चुनाव हराया था।

Related posts

दिग्विजय की मदद करेंगे रणजीत चौटाला, बदले में उनकी सीट पर उम्मीदवार नहीं उतारेगी JJP, हरियाणा में दादा-पोते में चुनावी डील

The Haryana

कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने परमाणु बम पर दिया बेतुका बयान

The Haryana

हरियाणा के इनेलो सुप्रीमो ओम प्रकाश चौटाला का निधन, 89 साल की उम्र में गुरुग्राम में ली अंतिम सांस

The Haryana

Leave a Comment

error: Content is protected !!