The Haryana
All Newsअंबाला समाचारकरनाल समाचारकुरुक्षेत्र समाचारकैथल समाचारचंडीगढ़मनोरंजनराजनीतिवायरलहरियाणा

मंत्री अनिल विज सबसे अलग क्यों ? इस बार क्या किया जो फिर सुर्खियों में, जानिए

( गगन थिंद ) कैबिनेट मंत्री अनिल विज अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। बीती 26 जनवरी को अनिल विज अंबाला में  जिलास्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में चीफ गेस्ट थे। इस दौरान उन्होंने वहा ढोल की धुन पर  भंगड़ा करने लगे। इस बार वह सिविल सचिवालय स्थित ऑफिस में सिंगिंग करते हुए नजर आए। बता दें  बुधवार को वह फाइलें निकाल रहे थे। फाइल पर साइन करते ही वह सनी देओल की मूवी गदर का गाना ‘मैं निकला, गड्डी लेके, इक मोड़ आया, मैं उत्थे दिल छोड़ आया” गाने लगे। गाना गाते हुए वह कुर्सी पर झूमने भी लगे।

गाने के बाद विज ने कहा कि जितनी जिंदगी मिली है उतनी जीनी तो पड़ेगी। चाहे इसको हंस के जी लो, चाहे रोकर। हम हंस कर जीते हैं। अनिल विज यहां नहीं रूके। उन्होंने इसके बाद एक देश भक्ति गीत भी गाया।

कैबिनेट मंत्री अनिल विज को अक्सर गाने गुनगुनाते देखा जाता है। अक्टूबर 2024 में वह अंबाला से भाजपा के उम्मीदवार थे। इस दौरान सुबह की मतणगना के बाद कांग्रेस बहुमत पार हो गई। जब विज से पूछा गया तो वह ‘हर फिक्र को धुएं में उड़ाता चला गया’ गीत गाने लगे। हालांकि, ढाई घंटे बाद ही उलटफेर हो गया और भाजपा बहुमत पार कर गई। इसी दौरान वह अपनी अंबाला सीट से निर्दलीय उम्मीदवार चित्रा सरवारा से पिछड़े तो भी वह गाना गुनगुनाते रहे। हालांकि, अंत में उनकी जीत हो गई।

Related posts

गांव दुड़ाना में स्थित बाबा रोड़ा के धार्मिक स्थल पर 18 जुलाई को लगने वाले मेला की तैयारियां शुरू हो गई है

The Haryana

बिग बॉस में नजर आएगा करनाल का बॉक्सर नीरज, कई मुकाबलों में जीत चुका है पदक

The Haryana

पानीपत में सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, दो बच्चों का था पिता

The Haryana

Leave a Comment

error: Content is protected !!