The Haryana
All Newsहरियाणा

बेनजीर भुट्टो का किरदार निभाने वाली रेनू भाटिया को मिली हरियाणा महिला आयोग की कमान..

चंडीगढ़। कुछ साल पहले एक फिल्म आई थी…पाकिस्तान मर्डर ट्रेजडी। इस फिल्म में पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो पर होने वाले हमलों से लेकर कत्ल तक की कहानी को बयां किया गया है। जानते हैं फिल्म में बेनजीर भुट्टो का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री कौन थी…फरीदाबाद की रेनू भाटिया। उनकी शक्ल और काफी हद तक निजी जिंदगी बेनजीर भुट्टो से ही मेल खाती है।

फरीदाबाद की उप महापौर रह चुकी रेनू भाजपा में कई साल से है सक्रिय
हरियाणा सरकार ने रेनू भाटिया को राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन नियुक्त किया है। रेनू भाटिया मूल रूप से फरीदाबाद एनआइटी की रहने वाली हैं और कई साल से भारतीय जनता पार्टी के साथ जुड़कर काम कर रही हैं। रेनू फिलहाल हरियाणा भाजपा की प्रवक्ता और फिल्म सेंसर बोर्ड की सदस्य हैं। महिला मोर्चा में प्रांतीय महासचिव व उपाध्यक्ष के पदों पर काम कर चुकी रेनू भाटिया को संगठन में काम करने का लंबा अनुभव हासिल है।

फिल्म सेंसर बोर्ड की सदस्य के साथ ही हरियाणा भाजपा में प्रवक्ता की जिम्मेदारी

कश्मीर के श्रीनगर और उत्तराखंड के देहरादून में स्कूलिंग करने वाली रेनू भाटिया आइटीइसी यूके से पोस्ट ग्रेजुएट हैं और स्किन थेरेपिस्ट के तौर प जानी जाती हैं। मेरठ विश्वविद्यालय से उन्होंने ग्रेजुएशन किया है। महिलाओं व पुरुषों में समानता की पक्षधर हैं। पाकिस्तान मर्डर ट्रेजडी फिल्म में जब वह मीडिया के सामने अपनी हत्या की साजिश का इल्जाम मुशर्ऱफ पर लगाती दिखाई देती हैं तो उनके चेहरे का रौब और राजनीतिक कौशल साफ नजर आ जाता है।

हरियाणा में महिला आयोग की चेयरपर्सन का पद जुलाई 2020 से खाली है। हालांकि उपाध्यक्ष के तौर पर प्रीति भारद्वाज और सुमन दहिया ने काफी काम किया, लेकिन अब रेनू भाटिया के इस पद पर आने के बाद आयोग के कामकाज को गति मिलने की संभावनाएं बलवती हुई हैं। रेनू भाटिया का राजनीतिक सफर काफी पुराना है। 2002 से 2005 तक फरीदाबाद नगर निगम की उप महापौर रेनू दो बार पार्षद रह चुकी हैं। इसके अलावा वे 22 वर्षों से भाजपा में सक्रिय हैं।

राजनीति में आने से पहले रेनू दिल्ली दूरदर्शन में न्यूज एंकर थीं। उन्होंने जब पाकिस्तान मर्डर ट्रेजडी फिल्म में पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो का किरदार निभाया था, तब उन्हें हरियाणा खासकर फरीदाबाद में बेनजीर भुट्टो के रूप में पहचान हासिल हो गई थी। शुक्रवार को उनके पदभार संभालने की संभावना है।

Related posts

शराब पीकर कहासुनी होने पर दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट, पुलिस के सामने मांगी माफी

The Haryana

महाराष्ट्र में बीजेपी की जीत , कैथल में भाजपा जिला कार्यालय में मनाया जीत का जश्न

The Haryana

निराश्रित बच्चों के लिए सरकार द्वारा चलाई विशेष योजना : डीसी

The Haryana

Leave a Comment

error: Content is protected !!