The Haryana
All Newsदेश/विदेशनई दिल्लीपानीपत समाचारभिवानी समाचारसोनीपत समाचारहरियाणा

पानीपत से नौसेना का जवान शहीद- मुंबई के नेवल डाकयार्ड में युद्धपोत INS रणवीर में हुआ विस्फोट 3 जवानों की मौत, 11 घायल

भारतीय नौसेना (Indian Navy) के युद्धपोत INS रणवीर (INS Ranvir) में मंगलवार को विस्फोट से नौसेना के तीन जवानों की मौत हो गई। यह हादसा मुंबई के नेवल डाकयार्ड में हुआ। शहीद होने वाले तीन जवानों में एक जवान पानीपत के मतलौडा के गांव सुताना का कृष्ण (42) भी है। उनके शहीद होने की सूचना मिलने पर गांव में मायूसी छा गई। हालंकि गांव को उनकी शहादत पर गर्व भी है। बड़ी बात यह है कि इस परिवार से अधिकांश सदस्य देश सेवा में आर्मी में तैनात हैं।

फैमली बैकग्राउंड आर्मी से हैं संबंधित
पानीपत के एक छोटे से गांव सुताना में शिव मंदिर के नजदीक रहने वाले शहीद कृष्ण का फैमली बैकग्राउंड पूरा ही आर्मी से संबंधित है। कृष्ण के पिता गोपीचंद भी आर्मी में शहीद हुए। कृष्ण के भाई विष्णुदत्त भी आर्मी में थे। जो करीब 8 साल पहले देश सेवा में शहीद हो गए थे। कृष्ण के एक भाई सुभाष गांव भादड़ में सरकारी टीचर है। कृष्ण के दो बेटे व एक बेटी है। बताया जा रहा है कि उनकी बेटी भी नेवी में ऑफिसर है। उनके भाई शहीद विष्णुदत्त का बेटा रघु भी आर्मी में लेफ्टिनेंट है। इसके अलावा विष्णुदत्त का बेटा पम्पी भी मर्चेंट नेवी में है। विष्णुदत्त बड़े भाई थे। उनसे छोटे सुभाष हैं। सबसे छोटे कृष्ण थे। जो परिवार सहित मुबंई रहते थे।

घटना की जांच के लिए बोर्ड ऑफ इंक्वायरी का दिया आदेश
घटना की जानकारी देते हुए भारतीय नौसेना के अधिकारियों ने बताया, “नेवल डॉकयार्ड मुंबई पर मंगलवार को एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई। INS रणवीर के एक आंतरिक कंपार्टमेंट में अचानक विस्फोट हो गया। जिसमें नौसेना के 3 जवानों की जान चली गई। जहाज के चालक दल ने स्थिति को तुरंत नियंत्रित किया। हादसे में 11 जवान जख्मी भी हुए हैं। अधिकारी ने बताया कि INS रणवीर, पूर्वी नौसेना कमान से क्रॉस कोस्ट ऑपरेशनल तैनाती पर था और युद्धाभ्यास के बाद बेस पोर्ट पर लौट रहा था। विस्फोट कैसे हुआ इसे लेकर अभी ज्यादा जानकारी नहीं है। घटना की जांच के लिए एक बोर्ड ऑफ इंक्वायरी का आदेश दिया गया है।

Related posts

दराज में रखे 50 हजार रुपए निकालकर फरार हुए चोर

The Haryana

फतेहपुर में नाबालिग बच्चे की हत्या मामले में एक अन्य आरोपी गिरफ्तार

The Haryana

हरियाणा सरकार कराएगी केजरीवाल के खिलाफ FIR, यमुना के बयान पर बवाल

The Haryana

Leave a Comment

error: Content is protected !!