The Haryana
All Newsक्राइमचंडीगढ़देश/विदेशहरियाणाहिसार समाचार

हिसार में गोलीकांड- लेनदेन के विवाद में चाय खोखा संचालक ने कारिंदे को मारी गोली, घायल निजी अस्पताल में रेफर

हरियाणा के हिसार में लेनदेन के विवाद में युवक को गोली मार दी। गोली लगने से घायल गांव खासा महाजन निवासी संजय (32) को इलाज के लिए अग्रोहा मेडिकल में भर्ती करवाया गया। वहां रविवार रात उसकी तबीयत बिगड़ने के बाद इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या प्रयास व आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

घटना शनिवार रात करीब 12:00 बजे थर्मल कॉलोनी के पास बने चाय के खोखे पर हुई। घायल संजय के भाई बलवान ने बताया कि अग्रोहा का सुशील चाय का खोखा चलाता है। इस खोखे पर उसका भाई संजय 20 दिन से काम कर रहा था। रात को करीबन 12 बजे सुशील खोखे पर आया और उसके भाई से पैसे के लेनदेन को लेकर गाली-गलौज करने लगा।

संजय ने जब इस बात का विरोध किया तो सुशील ने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से संजय पर गोली चला दी। गोली संजय के हाथ और पेट में जाकर लगी। वह घायल होकर जमीन पर गिर गया। इसके बाद मौका देखकर संजय वहां से भाग गया। घायल संजय को इलाज के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया। अग्रोहा पुलिस थाने से केस इंचार्ज ASI जयवीर सिंह ने बताया कि आरोपी सुशील को गिरफ्तार कर लिया गया है। सुशील को कल कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Related posts

हरियाणा रोडवेज के चालक-परिचालक ने पेश की मिसाल, रात को बस स्टॉप से आगे पहुंची युवतियां को समझा जिम्मेवारी, परिजनों के पहुंचने तक किया इंतज़ार

The Haryana

नारनौल में पुलिस ने पकड़े 15.30 लाख रुपए:चुनाव को लेकर पुलिस अलर्ट; 12 नाकों पर हो रही वाहनों की तलाशी

The Haryana

लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी का सातवां स्थापना दिवस दो सितंबर को इंद्री में मनाया जाएगा

The Haryana

Leave a Comment

error: Content is protected !!