The Haryana
All Newsअंबाला समाचारकरनाल समाचारकुरुक्षेत्र समाचारकैथल समाचारहरियाणा

मौसम बिगड़ने से दिन में छाया अंधेरा- हल्की बारिश और शीत लहर ने बढ़ाई ठिठुरन, तापमान लुढ़क कर 15 डिग्री पर पहुंचा

हरियाणा में आज मौसम अठखेलियां खेल रहा है। दोपहर में ही देर शाम जैसा नजारा दिख रहा है। हल्की बारिश भी शुरू हो गई है। मौसम का मिजाज देख कामगार व अन्य लोग अपने घरों को तेजी से लौट रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार जिले में कल भी बारिश होगी। मौसम खराब होने की वजह से अधिकतम तापमान भी लुढ़क गए हैं। यह 21 से 15 डिग्री सेल्सियस तक आ चुका है।

और बढ़ेगी ठंड

बारिश की वजह से इस वक्त जिले में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस है। वहीं कल यह 10 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाएगा। पांच फरवरी को यह नौ डिग्री सेल्सियस और छह जनवरी को आठ डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। वहीं अधिकतम तापमान में भी लगातार गिरावट का दौर जारी रहेगा। चार फरवरी को यह 14 डिग्री सेल्सियस तक आ जाएगा।

किसानों के माथे पर चिंता की लकीर

पहले से ही बारिश, ओलों की मार झेल रही सरसों की फसल को लेकर किसान काफी चिंतित हैं। ऐसे में फिर से मौसम के खराब होने से उनके माथे पर चिंता की लकीर बढ़ गई है। वहीं अगर बारिश ठीक-ठाक होती है तो यह जिले में गेहूं की फसल के लिए चौथी और पांचवीं सिंचाई का काम करेगी। किसानों का ईंधन व समय बचेगा।

Related posts

कैथल में ट्रैक्टर का पहिया युवक के ऊपर से गुजरा, युवक की मौके पर मौत, इसी महीने पत्नी की डिलीवरी

The Haryana

आसमान में बादल छाए रहेंगे, आज हल्की बारिश की संभावना, चंडीगढ़ में 5 डिग्री गिरा तापमान

The Haryana

हरियाणा पुलिस गेम्स में मेडल जीतने वाले पुलिस कर्मचारियो को आईजी ने किया सम्मानित

The Haryana

Leave a Comment

error: Content is protected !!