The Haryana
All Newsचंडीगढ़देश/विदेशनई दिल्लीराजनीतिरूस-यूक्रेनहरियाणाहिमाचल प्रदेश

CM साहब ! बेटे को वापस लाइए; मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सदन में मदद का दिया भरोसा

शिमला से लगते घणाहट्‌टी के कुनाल चंदेल यूक्रेन में फंसे हैं। उनके पिता प्रकाश चंदेल और माता कांता देवी शुक्रवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मिलने विधानसभा पहुंचे। प्रकाश चंदेल ने बताया कि बेटा 5 साल से यूक्रेन में MBBS की पढ़ाई कर रहा है।

26 फरवरी को उसकी भारत वापसी की फ्लाइट थी। रूस के हमले के बाद फ्लाइट रद्द होने से वह यूक्रेन में फंस गया है। रूस के हमले के बाद बेटा डर भी गया है। हम भी चिंता में हैं और दो दिन से सो भी नहीं पा रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और केंद्र सरकार से बेटे को सुरक्षित जल्द घर लाने का आग्रह किया है।

सदन में CM ने परिजनों को किया आश्वस्त

सदन में विपक्ष के मुद्दा उठाने पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि यूक्रेन में फंसे लोगों को भारत लाने में हिमाचल सरकार हर संभव मदद करेगी। बीती रात राज्य सरकार ने यूक्रेन में फंसे होने की सूचना देने के लिए टोल-फ्री नंबर 1100 जारी किया था। अब तक 60 लोगों ने टोल फ्री नंबर पर यूक्रेन में होने की सूचना सरकार को दी है। हिमाचल सरकार केंद्रीय विदेश मंत्रालय से इस मसले पर लगातार संपर्क बनाए हुए हैं। यूक्रेन से लोगों को सुरक्षित लाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

इससे पहले सदन में नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि यूक्रेन में फंसे लोगों को सुरक्षित लाने के लिए फुल-प्रूफ मैकेनिज्म तैयार किया जाए। यूक्रेन में फंसे लोगों में अधिकतर छात्र हैं। ज्यादातर बच्चे MBBS की पढ़ाई के लिए यूक्रेन गए हैं। कुछ बच्चे बीते सप्ताह के दौरान ही हिमाचल लौट आए हैं, लेकिन जो बच्चे अभी यूक्रेन में फंसे हैं, उनकी चिंताएं बढ़ती जा रही है। क्योंकि रूस ने यूक्रेन पर हमला कर दिया है। यूक्रेन के कई शहरों निरंतर धमाके हो रहे हैं। इससे न केवल यूक्रेन में फंसे बच्चे, बल्कि उनके यहां पर मौजूद परिजन सहम गए हैं।

सीएम बोले- केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र

सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि उन्होंने केंद्रीय मंत्री को पत्र लिखा है। इसमें हिमाचल यूक्रेन में फंसे लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया है। उन्होंने 1100 नंबर पर रजिस्ट्रेशन कराने का आग्रह किया है ताकि यूक्रेन ने फंसे लोगों का सही नंबर पता लगाया जा सके। उन्होंने कहा कि PM ने भी रूस के राष्ट्रपति से बात करके भारत के लोगों की सुरक्षा सुनिश्चत बनाने का आग्रह किया है।

हिमाचल के 130 लोग यूक्रेन में

सूचना के मुताबिक, प्रदेश के लगभग 130 लोग यूक्रेन में फंसे हुए हैं। इनकी संख्या में अभी इजाफा भी हो सकता है। कल तक अकेले मंडी जिला के 34 लोगों की जिला प्रशासन सूची तैयार कर चुका है। इसी तरह शिमला, हमीरपुर व अन्य जिला के भी बच्चों के भी यूक्रेन में होने की सूचना है।

Related posts

गीता भुक्कल का सरकार पर हमला, कहा- “हरियाणा में कानून व्यवस्था और नशे की समस्या गंभीर

The Haryana

शंभू बॉर्डर खोलने पर सुप्रीम कोर्ट में कल होगी सुनवाई, किसान नेता डल्लेवाल के अनशन का 22वां दिन, मेडिकल रिपोर्ट तलब

The Haryana

वॉटर कैनन ब्वॉय नवदीप को मिली जमानत, अब SP का दफ्तर नहीं घरेंगे किसान

The Haryana

Leave a Comment

error: Content is protected !!