The Haryana
All Newsगुरुग्राम समाचारराजनीतिसिरसा समाचारहरियाणा

चुनाव से पहले राम रहीम को मिली 21 दिन की फरलो खत्म,आज वापस पहुंचेगा सुनारिया जेल, दोपहर 12 बजे तक आने के आसार

डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की 21 दिन की फरलो खत्म हो गई है। आज उसे सुनारिया जेल वापस लाया जाएगा। राम रहीम के दोपहर 12 बजे तक सुनारिया जेल पहुंचने के आसार हैं। इसको लेकर जेल की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और आसपास के क्षेत्र में भी घेराबंदी की गई है।

सुनारिया जेल रोड पर तैनात पुलिस कर्मचारी।
7 फरवरी को मिली थी फरलो

हत्या और दुष्कर्म मामले में सुनारियां जेल में सजा काट रहे सिरसा डेरा प्रमुख गुरमीत रामरहीम को 7 फरवरी को फरलो दी गई थी। रविवार को फरलो खत्म हो रही है और उसको आज जेल में सरेंडर करना है। सरकार की तरफ से भी अभी तक फरलो बढ़ाने पर कोई बयान जारी नहीं हुआ है। ऐसे में रामरहीम को हर हाल में जेल वापस लौटना है।

राम रहीम को सीबीआई की विशेष कोर्ट ने 2 साध्वियों से दुष्कर्म के मामले में 2017 में सजा सुनाई थी। पंचकूला में हिंसा के बाद राम रहीम को सुनारिया जेल में हेलिकॉप्टर से भेजा गया था। तभी से वह जेल में बंद थे। इसके बाद उसे पत्रकार रामचंद्र छत्रपति और डेरा प्रबंधक रंजीत सिंह की हत्या के मामले में भी सजा सुनाई गई थी।

मिली हुई है जेड प्लस सुरक्षा

फरलो अवधि के दौरान ही सरकार ने गुरमीत की जान को खतरा बताते हुए जेड प्लस की सुरक्षा देने के आदेश जारी किए थे। इसके बाद गुरुग्राम आश्रम पर पुलिस अधिकारियों की संख्या बढ़ा दी गई थी। राम रहीम की जान को खालिस्तान समर्थकों से खतरा बताया गया था। फरलो के दौरान गुरुग्राम में रहे राम रहीम के पास उसकी मां और हनीप्रीत भी पहुंची थी। मामले में एसपी रोहतक उदय सिंह मीना का कहना है कि रामरहीम की 21 दिन की फरलो रविवार को खत्म हो रही है। अब उसे सोमवार को जेल पहुंचना है। जेल प्रशासन को अलर्ट कर दिया गया है। मौके पर सीनियर ऑफिसर की ड्यूटी लगाई जाएगी।

Related posts

कैथल में 3 बजे तक 50.58% वोटिंग:पुंडरी में 51.70% मतदान; दो उम्मीदवारों के कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प

The Haryana

पेरिस ओलंपिक 2024: 10 मीटर एयर राइफल में 7वें स्थान पर रही, रमिता जिंदल मेडल जीतने से चूकी

The Haryana

करनाल से क्यों चुनाव नहीं लड़ेंगे CM नायब सैनी, BJP क्यों बदल रही सीट, क्या है डर?

The Haryana

Leave a Comment

error: Content is protected !!