The Haryana
All Newsअंबाला समाचारकरनाल समाचारकुरुक्षेत्र समाचारकैथल समाचारचंडीगढ़नई दिल्लीराजनीतिहरियाणा

तिरंगा यात्रा मैं शामिल हुए 5 हजार नौजवान:शहीद भगत सिंह, राजगुरू, सुखदेव ने युवाओं के क्रांतिकारी जज्बे को जगाया

हरियाणा के करनाल जिले में शहादत दिवस पर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में शहीदों के अमर रहने के नारे लगाए गए। इस यात्रा में 5 हजार युवाओं ने हिस्सा लिया। युवाओं के बीच प्रशासन की तरफ से एसडीएम गौरव कुमार पहुंचे। उन्होंने युवाओं को देश में क्रांति लाने वाले शहीदों की जानकारी दी और यात्रा को झंड़ी दिखाकर रवाना किया। इससे पहले शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए गए।

एसडीएम गौरव ने कहा कि इस दिन को हम शहीदी दिवस के रूप में मनाते हैं। शहीद भगत सिंह ने देश के लिए बड़ी कुर्बानी दी थी। इस बारे में सभी को पता होना चाहिए। अंतिम सांस तक लड़े। सच्चाई का साथ दिया। युवाओं को इस बारे में पूर्ण जानकारी होनी चाहिए। शहीद भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव ने युवाओं के क्रांतिकारी जज्बे को जगाया था।

देश की आजादी में शहीदों का अहम योगदान रहा। जितेंद्र नरवाल ने बताया कि नैशनल सोशल ऑर्गेनाइजेशन और राज्य युवा आयोग हरियाणा की तरफ से श्रद्धांजलि यात्री निकाली जा रही है। इसमें शहीद-ए- आजम भगत सिंह, राजगुरू व सुखदेव की शहादत को याद किया जाएगा। शहीदों की याद में नारे लगाए जाएंगे।
क्रिकेट कोच दिनेश खोखर ने बताया कि शहीदी दिवस हमारे लिए गर्व की बात है। डीएसओ की तरफ से एक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। महान शहीदों को श्रद्धांजलि दी जा रही है। युवाओं को शहीदों के पदचिन्हों पर चलाना चाहिए। आर्मी विंग का नेतृत्व कर रही अनीता जोशी ने कहा कि आज का दिन गौरव का दिन है। आज सभी शहीदों का याद करने का दिन है। इन युवाओं ने क्रांतिकारी की लहर का जगाया था। इसके बाद ही युवाओं की देश से अंग्रेजों को भगाने का काम किया था।

 

Related posts

हरियाणा के नूंह में चुनावी झगड़े के दौरान गोलीबारी, 14 वर्षीय किशोर घायल

The Haryana

घने कोहरे के कारण एक क्रूजर गाड़ी भाखड़ा नहर में गिरी, 11 लोग लापता, 1 की मौत

The Haryana

रामप्रताप गुप्ता की अगुवाई में आयोजित हुआ अग्रवाल सम्मान सम्मेलन 9 विधानसभा क्षेत्रों से अग्र बंधुओं ने की शिरकत

The Haryana

Leave a Comment

error: Content is protected !!