The Haryana
क्राइमफतेहाबाद समाचारसिरसा समाचार

नशीली गोलियां खिलाकर पति-जेठ ने किया दुष्कर्म- फतेहाबाद पुलिस ने 7 साल पुराने मामले में दर्ज की जीरो FIR

हरियाणा के सिरसा में नशे की गोलियां देकर विवाहिता से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला ने अपने ही पति व जेठ पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। यही नहीं उसके साथ मारपीट भी की गई। इसके चलते वह अपने मायके फतेहाबाद आ गई है। उसने इसकी शिकायत फतेहाबाद महिला पुलिस को दी। मामला सिरसा का होने के कारण यहां पर जीरो एफआईआर दर्ज कर सिरसा भेज दी है। अब इस मामले की जांच सिरसा पुलिस ही करेगी।

नशेड़ी है पति

पुलिस को दी शिकायत में विवाहिता ने बताया कि वह फतेहाबाद क्षेत्र की रहने वाली है और उसकी शादी सिरसा स्थित एक गांव में करीब 20 साल पहले हुई थी। शादी के बाद उसे पता चला कि उसका पति नशेड़ी है। वहीं उसका जेठ भी नशा करता है। पति और जेठ ने उसे नशे की गोलियां दी और उसके साथ दुष्कर्म किया।

7 साल पुरानी वारदात

वर्ष 2015 में यह घटना हुई थी। जिसके बाद शिकायत पुलिस को दी गई थी, लेकिन उसके बाद पंचायती तौर पर समझौता हो गया। इसके बाद फिर से नशे की गोलियां देकर पति व जेठ उसके साथ दुष्कर्म करते रहे। यहीं नहीं उसके साथ मारपीट भी की गई। इसके चलते वह अपने गांव आ गई। मामले की शिकायत महिला थाना पुलिस को दी। पुलिस ने अब पति, जेठ पर दुष्कर्म करने व पीड़िता की जेठानी द्वारा आरोपियों का साथ देने पर जीरो एफआईआर दर्ज कर ली है। अब इस मामले की जांच सिरसा पुलिस करेगी।

Related posts

रोहतक पहुंचे राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय:MDU के 75 हजार पौधे लगाने के अभियान का किया शुभारंभ

The Haryana

विदेश भेजने के नाम पर 49.75 लाख की ठगी,पुलिस ने 8 माह बाद केस किया दर्ज

The Haryana

अवैध रेत खनन मामला में पंजाब के सीएम चन्नी के भतीजे की न्यायिक हिरासत दस मार्च तक बढ़ी

The Haryana

Leave a Comment

error: Content is protected !!