The Haryana
All Newsकरनाल समाचारहरियाणाहादसा

DJ पर गाना बदलवाने पर विवाद:पथराव में दोनों पक्षों के 6 लोग घायल, महिलाओं से छेड़छाड़ का मामला भी बताया

हरियाणा के करनाल जिले के कलहेड़ी गांव में DJ पर गाना बदलवाने को लेकर दो पक्षों में ईंट पत्थर बरसाए गए। हमले में दोनों पक्षों के 6 लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षाें का बयान लिए। बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई अमल में लाई गई।

4 सदस्य हुए घायल

रेखा ने बताया कि पड़ोस में शादी थी। हमें न्यौता मिला था। हमारे परिवार के सदस्यों ने DJ पर चल रहे गाना को बदलवा दिया। इस बात को लेकर सामने वालों ने उसके परिवार के लोगाें को पीटना शुरू कर दिया। घर पर ईंटें बरसाईं। इसमें मेरा जेठ, गुलशन, पति रणजीत, छोटे बच्चे व सास को चोटें आई हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

गाना बदलवाने पर की मारपीट

रणजीत ने बताया कि हमारे रिश्तेदार के साथ दो दिन पहले झगड़ा हुआ। मैं अपने परिवार के साथ था। शादी में नाच रहे थे। वहां पर नाचने के दौरान मेरे को गाना बदलवाने के लिए कहा गया। जब मैंने गाना बदलवाया, तभी मेरे को पीटना शुरू कर दिया। मेरे अलावा मेरे घर वालों को भी पीटा। मेरा, मेरे भाई का और भतीजे का सिर फोड़ा हुआ है।

महिलाओं से की छेड़छाड़

दूसरे पक्ष से विनोद ने बताया कि शादी का कार्यक्रम था। इस दौरान शादी में आया एक व्यक्ति महिलाओं के बीच घुस गया और छेड़छाड़ करने लग गया। ऐसा पता चलने के बाद उसने उनको पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। पिटाई के विरोध में हम पर ईंटें बरसाई गईं। इस हादसे में हमारे पक्ष के दो लोगों घायल हुए हैं।

Related posts

हिसार में 2 बहनों की जलने से मौत: लड़कियों का पिता लापता; पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू की

The Haryana

नाले में पड़ा मिला महिला का नग्न शव, शव की फोटो भेज कर शिनाख्त के प्रयास शुरू

The Haryana

132kv बिजली घर में ट्रांसफार्मर में हुए धमाके से लाईट गुल-लोग परेशान

The Haryana

Leave a Comment

error: Content is protected !!