The Haryana
All Newsखेत-खलिहानजींद समाचारझज्जर समाचारफतेहाबाद समाचारयमुनानगर समाचाररेवाड़ी समाचारसिरसा समाचारहरियाणाहिसार समाचार

आम आदमी पार्टी संगठन का दोबारा गठन: महिला व सोशल मीडिया इकाइयों में नई नियुक्ति

हरियाणा में आम आदमी पार्टी ने पिछले दो दिनों में संगठन का विस्तार कार्य शुरू कर दिया है। पहले जहां एक के बाद एक संगठन को भंग किया जा रहा था, अब उनके पुनर्निर्माण का काम शुरू कर दिया है। सोशल मीडिया के उत्तरी, दक्षिणी व मध्य जोन के पदाधिकारी नियुक्त किए गए हैं।

मुकेश वर्मा को दक्षिणी जोन, भूषण मित्तल को उत्तरी जोन, कुलदीप शर्मा को मध्य जोन का अध्यक्ष और राजकुमार को उत्तरी जोन उपाध्यक्ष, धीरज शर्मा को उत्तरी जोन महासचिव, मनीष राजपूत को उत्तरी जोन सचिव, यश वर्मा को उत्तरी जाने सह सचिव, ललित कुमार बंसल को उत्तरी जोन ग्राफिक डिजाइनर का पद सौंपा है।हरियाणा में आम आदमी पार्टी ने पिछले दो दिनों में संगठन का विस्तार कार्य शुरू कर दिया है। पहले जहां एक के बाद एक संगठन को भंग किया जा रहा था, अब उनके पुनर्निर्माण का काम शुरू कर दिया है। सोशल मीडिया के उत्तरी, दक्षिणी व मध्य जोन के पदाधिकारी नियुक्त किए गए हैं।

महिला संगठन में पुनः नियुक्तियां

महिला संगठन को आप ने कुछ दिन पहले भंग कर दिया था। केवल अनु कादयान को ही महिला प्रदेश प्रभारी के पद पर रहने दिया गया। अब प्रदेश सलाहकार के पद पर डॉ. रजनीश जैन, प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर अलका शर्मा, मंजू गुप्ता सचिव, सरोज जांगड़ा संयुक्त सचिव, सुनीता पंचाल संयुक्त सचिव, दर्शन कौर संयुक्त सचिव, जोन संयोजक उत्तरी हरियाणा राज कौर गिल, दक्षिणी हरियाणा जोन संयोजक मीनू सिंह, मध्य हरियाणा जोन संयोजक बिंदु चौहान और पश्चिमी जोन संयोजक वीना कतीरा को बनाया गया।

किसान संगठन की इकाईयां भंग

आप ने किसान संगठन की जोन, जिला और विधानसभा स्तर की सभी इकाइयों को भंग कर दिया है। शेर प्रताप सिंह को प्रदेश का आम आदमी पार्टी संगठन का नया संयोजक बनाया गया है।

पहले यूथ, महिला और पश्चिमी जोन को किया था भंग

नगर निकाय चुनावों के परिणाम आने के बाद आप ने धीरे धीरे करते हुए अपनी कई इकाइयां भंग कर दी। जिसमें यूथ इकाई, महिला इकाई और पश्चिमी जोन की सभी जिला और विधानसभा इकाइयां शामिल थी। परंतु पंचायती चुनावों को देखते हुए आप ने संगठन का पुनर्गठन करना शुरू कर दिया है।

Related posts

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला- एक फरवरी से खुलेंगे 10वीं से 12वीं के बच्चों के लिए स्कूल

The Haryana

सीएम योगी ने जनता से कहा, कांग्रेस और राहुल गांधी से पूछिए, कहां है खटाखट-खटाखट सीएम योगी ने लगाया आरोपः कांग्रेस का हाथ, माफिया के साथ

The Haryana

कैथल में पराली के स्टॉक में लगी आग, लाखों का नुकसान, फायर ब्रिगेड जुटी आग बुझाने में

The Haryana

Leave a Comment

error: Content is protected !!