बैठक में आगामी महीनों में चलने वाले महत्वपूर्ण कार्यक्रमों व रणनीति को फाइनल किया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस को ध्यान में रखते हुए भाजपा प्रदेश की सभी 90 विधानसभाओं में तिरंगा यात्रा निकालेगी। इसके सफल आयोजन का जिम्मा युवा मोर्चा को दिया गया है। इसके अलावा सांसदों के मिलन समारोह कार्यक्रमों की भी समीक्षा होगी।
मिशन 2024 को फतह करने में जुटी भाजपा की आज हिसार में एक महत्वपूर्ण बैठक है। बैठक में सभी 311 मंडल अध्यक्ष और 22 जिलों के अध्यक्षों को बुलाया गया है। बैठक में मुख्यमंत्री मनोहर लाल, प्रदेश प्रभारी बिप्लब देब और प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ मुख्य रूप से शामिल होंगे।
वहीं शनिवार को हिसार जाते हुए मुख्यमंत्री मनोहर अचानक कैथल में रूक गए। वे पुलिस लाइन पहुंचे। सीएम के आने की भनक लगते ही जिले भर के भाजपा कार्यकर्ता पुलिस लाइन में पहुंच गए। सीएम के आगमन के बाद शहर के चौक चौराहों पर पुलिस सुरक्षा सख्त कर दी गई। पुलिस लाइन में बने पुलिस कार्यालय में अधिकारियों व भाजपा नेताओं संग बैठक कर रहे हैं।