The Haryana
All Newsअंबाला समाचारकरनाल समाचारकुरुक्षेत्र समाचारकैथल समाचारक्राइमखेत-खलिहानगुरुग्राम समाचारचंडीगढ़वायरलसीवनहरियाणा

हरियाणा के अंबाला में 3 दिन बारिश का यलो अलर्ट जारी :आज सुबह भी बरसे बादल, तापमान में 2 डिग्री की गिरावट आयी , 24 घंटे में 13MM पानी गिरा

हरियाणा के अंबाला जिले में एक दिन छोड़कर सोमवार सुबह फिर मौसम ने अपना मिजाज बदला। आसमान में बादल छाए हैं। अच्छी बूंदाबांदी भी हुई। उसके बाद सुबह 9 बजे हल्की धूप निकलती हुई दिखाई दी। मौसम बदलने के बाद लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। अंबाला में बादल एक दिन छोड़कर अगले दिन बरस रहे हैं।

शनिवार को अंबाला में 13 मिलीमीटर तो शुक्रवार को 14 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई थी। बारिश होने के बाद तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, अधिकतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट है, जो 35.8 से लुढक 33 पहुंच गया है। न्यूनतम तापमान भी 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

अंबाला में 27 जुलाई तक बारिश की संभावना

उधर, मौसम विभाग ने 27 जुलाई तक बारिश होने की संभावना जताई है। 26 जुलाई को अंबाला, पंचकूला और यमुनानगर में यलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि 27 जुलाई को इन तीनों जिलों को छोड़ कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, जींद, रोहतक और झज्जर में गरज-चमक के साथ भारी बारिश होने की संभावना है।

28 जुलाई को फिर पंचकूला और यमुनानगर में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। इनके साथ ही जींद, हिसार, फतेहाबाद और सिरसा में भी यलो अलर्ट जारी किया है |

Related posts

सेंट्रल जेल अंबाला में बंदी ने गर्दन और हाथों की नसें काटकर की जान देने की कोशिश, केस दर्ज

The Haryana

कौन हैं वो स्वामी, कैसे शुरू हुआ विवाद? जिनकी धमकी के बाद यूपी सरकार लगवा रही थी दुकानों के बाहर नेम प्लेट?

The Haryana

कपड़ा मार्केट में व्यापारियों काे करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ

The Haryana

Leave a Comment

error: Content is protected !!