The Haryana
All Newsअंबाला समाचारकरनाल समाचारकुरुक्षेत्र समाचारकैथल समाचारचंडीगढ़राजनीतिवायरलसीवनहरियाणवी सिनेमाहरियाणा

गोपाल कांडा को सियासी जीवनदान:गीतिका सुसाइड केस में नाम आने के बाद कांडा को मंत्री पद छोड़ना पड़ा,

हरियाणा के पूर्व गृह राज्य मंत्री गोपाल कांडा को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने एयरहोस्टेस गीतिका शर्मा सुसाइड केस में बरी कर दिया। कोर्ट के इस फैसले से 11 साल से राजनीतिक किनारे पर चल रहे सिरसा MLA गोपाल कांडा को जीवनदान मिल गया है।

असल में गीतिका सुसाइड केस कांडा की सियासी रास्ते की सबसे बड़ी मुश्किल थी। इससे न केवल पहले उनकी मंत्री की कुर्सी गई बल्कि दूसरी बार मंत्री बनने की मंशा भी पूरी न हो सकी। यही नहीं, कुछ दिन पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सिरसा आए तो उन्हें मंच पर जगह नहीं मिली। हालांकि कोर्ट के फैसले के बाद कांडा का पॉलिटिकल करियर फिर रफ्तार पकड़ सकता है।

1. सुसाइड केस के बाद इस्तीफा देना पड़ा

गीतिका ने 23 साल की उम्र में 5 अगस्त, 2012 को दिल्ली के अशोक विहार स्थित अपने ही फ्लैट में सुसाइड किया था। उस वक्त हरियाणा में कांग्रेस सरकार थी। भूपेंद्र हुड्‌डा CM थे। कांडा ने निर्दलियों के साथ मिलकर कांग्रेस सरकार को समर्थन दिया था। बदले में उन्हें गृह राज्य मंत्री का पद मिला। मगर, गीतिकासुसाइड केस में नाम आने के बाद कांडा को मंत्री पद छोड़ना पड़ा।। फिर 18 महीने तिहाड़ जेल में बिताने पड़े।

2. मंत्री बनते-बनते रह गए

2019 में गोपाल कांडा दूसरी बार सिरसा से विधायक बने। निर्दलीय विधायक के तौर पर उन्होंने हरियाणा में भाजपा सरकार का समर्थन किया। सिरसा से सांसद सुनीता दुग्गल और निर्दलीय MLA रणजीत चौटाला के साथ कांडा चार्टेड प्लेन से दिल्ली गए। उनकी फिर से मंत्री बनने की इच्छा थी। हालांकि तब मध्यप्रदेश की पूर्व सीएम उम भारती उनके खिलाफ मुखर होकर बोलने लगी। उमा भारती ने कांडा का समर्थन लेने पर अपनी पार्टी BJP पर ही निशाने साधने शुरू कर दिए। तब मंत्री पद तो दूर, भाजपा ने उन्हें सरकार में शामिल नहीं किया। कांडा से सिर्फ बाहर से समर्थन लिया गया।

3.अमित शाह की रैली का पूरा बंदोबस्त किया लेकिन मंच पर नो एंट्री हुई

इसी साल जून महीने में लोकसभा चुनाव को लेकर सिरसा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली थी। रैली का सारा बंदोबस्त गोपाल कांडा और उनके भाजपा नेता भाई गोविंद कांडा ने किया था। शाह आए तो गोपाल कांडा उनके साथ जरूर दिखे। उनकी शाह के साथ गुरुद्वारा साहिब में बैठे की तस्वीर भी सामने आई। हालांकि रैली की स्टेज से गोपाल कांडा गायब थे। स्टेज पर गोपाल के भाई गोविंद कांडा और बेटे धवल कांडा को जगह दी गई। गोपाल कांडा मंच पर न जा सके तो रैली से वापस आ गए।

क्या मंत्री बन सकेंगे गोपाल कांडा

गोपाल कांडा के बरी होते ही उनके मंत्री बनने को लेकर फिर सियासी गलियारों में चर्चा शुरू हो गया है। अभी गोपाल कांडा भाजपा सरकार को बाहर से समर्थन दे रहे हैं। हालांकि NDA गठबंधन में कांडा की हलोपा शामिल है। चर्चा है कि अगर अगले साल विधानसभा चुनाव से पहले हरियाणा कैबिनेट में विस्तार या फेरबदल हुआ तो कांडा को मौका मिल सकता है। भाजपा अगले चुनाव में कांडा की हलोपा से गठबंधन कर सकती है। इसकी बड़ी वजह सिरसा है, जहां कांडा भाजपा को मजबूती दिला सकते हैं।

हरियाणा के बहुचर्चित एयर होस्टेस गीतिका सुसाइड केस में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने मंगलवार को विधायक गोपाल कांडा को बरी कर दिया। कांडा इस केस के मुख्य आरोपी थे। कांडा हरियाणा के गृह राज्य मंत्री रह चुके हैं |

Related posts

भगवान परशुराम मेडिकल कॉलेज निर्माण का टेंडर जारी ,अगले माह से कार्य शुरू होने की आस

The Haryana

13 साल की बच्ची को संयास की शिक्षा दी, बच्ची बनना चाहती थी आईएएस

The Haryana

किसान प्रदर्शन को देखते हुए कैथल की पुलिस अलर्ट, 2 पुलिस कंपनी बहार से मंगवाई गई, सोशल मीडिया पर अफवाह फ़ैलाने वालों पर होंगी करवाई

The Haryana

Leave a Comment

error: Content is protected !!