The Haryana
All Newsअंबाला समाचारकरनाल समाचारकुरुक्षेत्र समाचारकैथल समाचारखेत-खलिहानचंडीगढ़देश/विदेशनई दिल्लीपंजाबवायरलहरियाणा

कैथल में तापमान में गिरावट 2 दिन बारिश का अलर्ट: आसमान में छाए बादल, 12 किमी की रफ्तार से चल रही हवाएं

Temperature drops in Kaithal, rain alert for 2 days: cloudy sky, winds blowing at the speed of 12 km

 ( गगन थिंद )  कैथल में सोमवार को फिर से मौसम में बदलाव हुआ है। सुबह से ही कभी धूप तो कभी छांव हो रही है। इसके साथ ही आसमान में बादल भी छाए हैं। मौसम विभाग ने अगले दो दिन बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम में बदलाव होने के बाद तापमान भी गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि बारिश से पहले काफी उमस है। इस उमस ने लोगों को काफी परेशान भी किया गया है। सुबह से करीब 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल रही है। सोमवार सुबह के समय अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अब मौसम में आए बदलाव के बाद जिले में डेंगू और मलेरिया का खतरा भी बढ़ जाएगा। वहीं, राहत की बात यह भी है कि अभी तक जिले में डेंगू और मलेरिया का एक भी पॉजिटिव केस नहीं मिला है।

सोमवार की सुबह 33 डिग्री रहा तापमान

कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक डॉ. रमेश वर्मा ने बताया कि बारिश के मौसम में धान की रोपाई के काम में तेजी आएगी। रविवार शाम के समय बारिश होने के बाद लोगों को राहत मिली थी। सोमवार सुबह के समय अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस है।

 

 

Related posts

चंडीगढ़: युवक की मौत, युवती को होटल स्टाफ ने बचाया गाजियाबाद से भागकर आए प्रेमी-प्रेमिका ने लगाया फंदा

The Haryana

हरियाणा में खेल नर्सरियों का चयन-पहली सूची में 455 का नाम, सिलेक्शन और ऑडिट कमेटी सु‌विधाओं को लेकर करेगी निरीक्षण

The Haryana

बैड न्यूज़ मूवी समीक्षा: ‘बैड न्यूज’ में मिलेगा ‘गुड न्यूज’ वाला फ्लेवर

The Haryana

Leave a Comment

error: Content is protected !!