The Haryana
All Newsअंबाला समाचारकरनाल समाचारकुरुक्षेत्र समाचारकैथल समाचारखेत-खलिहानचंडीगढ़चुनाव 2022देश/विदेशनई दिल्लीपंजाबमनोरंजनवायरलहरियाणा

आसमान में बादल छाए रहेंगे, आज हल्की बारिश की संभावना, चंडीगढ़ में 5 डिग्री गिरा तापमान

Sky will be cloudy, possibility of light rain today, temperature dropped by 5 degrees in Chandigarh.

चंडीगढ़ शहर के तापमान में पिछले 24 घंटों में करीब 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिली है। शहर का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। यह सामान्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इसमें भी करीब 1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। चंडीगढ़ में पिछले कई दिनों से बादल छाए हुए हैं। लेकिन अभी तक बारिश नहीं हुई है। बादल छाए रहने के कारण अधिकतम तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिली है।

आगे इस प्रकार रहेगा तापमान

मौसम विभाग ने जो अनुमान लगाया है उसके अनुसार आज अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहेगा। कल रविवार को न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस की कमी आएगी और 28 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। 15 जुलाई को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। 16 जुलाई को अधिकतम तापमान में कोई बदलाव नहीं देखा जाएगा। लेकिन न्यूनतम तापमान 1 डिग्री बढ़कर 29 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।

सामान्य से कम रही अब तक की बारिश

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार एक जून से अब तक होने वाली बारिश सामान्य से कम रही है। इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि जून महीने में कोई बारिश नहीं हुई थी। मौसम विभाग के अनुसार 1 जून से अब तक 138.7 एमएम बारिश दर्ज की गई है। यह सामान्य से 46.4% कम है। लेकिन मौसम विभाग का मानना है कि इस बार चंडीगढ़ में बारिश अच्छी होगी। अभी मानसून का काफी समय बाकी है। एक बार फिर से मानसून सक्रिय होने वाला है। इसके बाद अच्छी बारिश देखी जाएगी।

Related posts

ATM का क्लोन बनाकर अंजाम दी वारदात- खाते से कटते रहे पैसे, नहीं मिला कोई मैसेज

The Haryana

रिश्वत के पैसे ले रहा था ASI- विजिलेंस ने नोटों के साथ रंगे हाथ धर दबोचा

The Haryana

हनीट्रैप में फंसा युवक, 5 लाख लूटे, इंस्टाग्राम पर बने थे दोस्त

The Haryana

Leave a Comment

error: Content is protected !!