The Haryana
All Newsअंबाला समाचारकरनाल समाचारकुरुक्षेत्र समाचारकैथल समाचारक्राइमचंडीगढ़देश/विदेशनई दिल्लीपंजाबहरियाणाहादसा

सौतेले पिता ने नाबालिग को बनाया गर्भवती:लड़की के गर्भ में 3 माह का बच्चा, मां को घटना बताने पर हुई पिटाई

Stepfather made minor pregnant: 3 month old baby in girl's womb, beaten up after telling incident to mother

( गगन थिंद )  पानीपत के एक गांव की 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ उसके सौतेले पिता ने रेप किया। आरोपी लंबे समय तक किशोरी को अपना हवस शिकार बनाता रहा। अब लड़की के पेट में दर्द हुआ तो उसने अपनी मां को घटना के बारे में बताया। मां ने जब पति से पूछा तो वह आपा खो बैठा। गुस्से में आकर उसने बेटी को पीटना शुरू कर दिया। आरोपी ने लड़की की आंख पर मुक्का मारा। नीचे गिरे उसके हाथ पर लात मारी। किसी तरह मां ने बेटी को उसके चंगुल से छुड़ाया और सिविल अस्पताल ले गई। यहां जांच के दौरान पता चला कि लड़की 3 महीने की गर्भवती है। जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

आरोपी काफी समय से कर रहा है रेप

जानकारी देते हुए महिला ने बताया कि उसके पति का कई साल पहले निधन हो चुका है। करीब 13 साल पहले उसकी दूसरी शादी हुई थी। पहली शादी से उसकी 15 साल की बेटी है। जबकि दूसरी शादी से उसकी 3 बेटियां हैं। वह पानीपत के एक गांव में रहती है। वह यहां ईंट भट्टे पर काम करती है। करीब 4 दिन पहले उसकी बड़ी बेटी ने उसे बताया था कि उसका पिता उसके साथ गलत काम करता है। इस बारे में पता चलने पर उसने अपने पति से बात की। पति भड़क गया और उस समय भी उसने अपनी बेटी की पिटाई कर दी। रविवार को पति ने उसे खूब पीटा। जिसके बाद उसे सिविल अस्पताल लाया गया। जहां पता चला कि वह गर्भवती है। वहीं पीड़िता ने पुलिस को यह भी बताया कि उसका सौतेला पिता पिछले कई सालों से उसे डरा धमका कर रेप कर रहा है।

 

 

Related posts

नैशनल हाईवे-19 पर बदमाशों ने धर्मा के ढाबे पर किए हवाई फायर; 20 हजार और सोने की चेन छीनी

The Haryana

नगर निकाय चुनाव: नगर परिषद चेयरपर्सन चुनाव में क्या रणदीप सुरजेवाला अपने प्रत्यासी के चुनाव प्रचार से पलट पाएंगे बाजी ?

The Haryana

पानीपत में शादी के दिन पड़ोसी संग फरार हुई दुल्हन, ट्रैक सूट पहन निकली सुबह, पिता करता हैं मजदूरी

The Haryana

Leave a Comment

error: Content is protected !!