The Haryana
All Newsअंबाला समाचारकरनाल समाचारकुरुक्षेत्र समाचारकैथल समाचारचंडीगढ़चुनाव 2022देश/विदेशनई दिल्लीराजनीतिहरियाणा

विधानसभा चुनाव को लेकर कौनसी पार्टी कितनी तैयार:भाजपा कमेटियां बना चुकी, कांग्रेस नेता यात्रा निकाल रहे; JJP दुष्यंत के सहारे फील्ड में

( गगन थिंद ) चुनाव  आयोग ने करीब एक महीने पहले हरियाणा में विधानसभा चुनाव की घोषणा कर सबको चौंका दिया। मुख्यमंत्री नायब सैनी कहते रहे कि चुनाव समय पर ही होंगे, लेकिन शुक्रवार को चुनाव का ऐलान हो गया। पिछले 3 चुनावों में जहां सितंबर में आचार संहिता लागू हुई थी, वह इस बार अगस्त महीने में ही लग गई।

चुनाव के ऐलान के बाद अब राजनीतिक दलों ने नई स्ट्रैटजी बनानी शुरू कर दी है। अभी तक पार्टियां अक्टूबर के आखिर तक चुनाव मानकर तैयारियों में लगी थीं।

भाजपा ने हाल ही में चुनाव समिति और चुनाव प्रबंधन समिति का गठन किया था। कांग्रेस के दीपेंद्र हुड्‌डा हरियाणा मांगे इंसाफ यात्रा, कुमारी सैलजा संदेश यात्रा और रणदीप सुरजेवाला परिवर्तन रैलियां कर रहे हैं। इनेलो और बसपा भी गठबंध्न होने के बाद 8 लोकसभा सीटों पर रैलियां कर चुकी हैं।

जननायक जनता पार्टी (JJP) अभी चुनाव को लेकर पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के सहारे ही फील्ड में एक्टिव दिखाई दे रही है। आम आदमी पार्टी (AAP) भी पंजाब CM भगवंत मान, राज्यसभा सांसद संजय सिंह और अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल के जरिए 10 जिलों को कवर कर चुकी है।

BJP ने नॉन स्टाप हरियाणा रैली शुरू कीं

  1. लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा के 2 बड़े चेहरे हरियाणा आ चुके हैं। इनमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और जेपी नड्‌डा का नाम शामिल है। शाह पंचकूला और महेंद्रगढ़ में 2 रैलियां कर चुके हैं।
  2. विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने मोहन लाल बड़ौली को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया था। इसके अलावा प्रदेश और जिला स्तर पर संगठन में नई नियुक्तियां की जा चुकी हैं।
  3. विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा नॉन स्टाप हरियाणा रैली शुरू कर चुकी है। CM सैनी कुरुक्षेत्र में राज्य स्तरीय रैली की शुरुआत कर चुके हैं।
  4. विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव समिति और चुनाव प्रबंधन समिति की घोषणा की जा चुकी है।

कांग्रेस नेता यात्राएं निकाल रहे

  1. हरियाणा में चुनावी रैलियां शुरू कर चुकी है। पार्टी के नेता हरियाणा मांगे हिसाब, संदेश यात्रा, परिवर्तन रैली, बदलाव रैलियां कर रहे हैं।
  2. कांग्रेस टिकट दावेदारों के लिए आवेदन मांग चुकी है। अब तक 2500 से अधिक दावेदारों ने आवेदन किया है।
  3. चुनाव को लेकर केंद्रीय स्तर पर 2 ऑब्जर्वरों की नियुक्ति पार्टी की ओर से की जा चुकी है।

इनेलो-बसपा गठबंधन की 8 रैलियां हुईं

  1. विधानसभा चुनाव के लिए इनेलो और बसपा का गठबंधन हो चुका है। इस बार दोनों साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे।
  2. चुनाव से पहले इनेलो और बसपा सूबे की 8 रैलियों में चुनावी रैलियां कर चुके हैं। कुरुक्षेत्र और गुड़गांव में रैलियां नहीं हो सकीं।
  3. INLD चुनाव को लेकर चंडीगढ़ में एक राज्य स्तरीय बैठक कर चुकी है, जिसमें कोर कमेटी के नेता शामिल हो चुके हैं।

AAP हरियाणा को 5 गारंटी दे चुकी

  1. आम आदमी पार्टी (AAP) हरियाणा में 2019 को लेकर प्रदेश, जिला और बूथ स्तर पर संगठन तैयार कर चुकी है।
  2. विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले आप ने हरियाणा में 15 दिन में 45 जनसभाएं कीं।
  3. पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल हरियाणा को 5 गारंटी दे चुकी हैं।
  4. परिवार जोड़ो अभियान शुरू हो चुका है, इसमें पूरे परिवार को पार्टी सदस्य बनाया जाता है।

  JJP ने संगठन खड़ा किया

  1. JJP की रोहतक में एक प्रदेश स्तरीय मीटिंग हो चुकी है। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला के साथ बड़े नेता शामिल हुए।
  2. भाजपा गठबंधन टूटने के बाद प्रदेश, जिला, हलका स्तर पर संगठन खड़ा कर लिया गया है।

Related posts

हल्का-गुहला चीका में निकाली गई कलश यात्रा

The Haryana

हरियाणा में कांग्रेस-AAP का गठबंधन तय, 5 विधानसभा सीटों पर सहमति, गठबंधन से राहुल गांधी के 3 निशाने

The Haryana

कैथल पुलिस की दिनभर अपराधिक गतिविधियों पर रही नजर, एक महिला समेत कई आरोपी गिरफ्तार

The Haryana

Leave a Comment

error: Content is protected !!