The Haryana
All Newsअंबाला समाचारकरनाल समाचारकुरुक्षेत्र समाचारकैथल समाचारचंडीगढ़देश/विदेशनई दिल्लीराजनीतिहरियाणा

रोहतक सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा का जेजेपी व इनेलो पर तंज:दीपेंद्र बोले- भाजपा के इशारे पर कर रही राजनीति, वोट काटू की भूमिका

Rohtak MP's taunt on JJP and INLD: Deependra said - doing politics at the behest of BJP, role of vote cutter

( गगन थिंद ) रोहतक के सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने जेजेपी व इनेलो पार्टी पर निशाना साधा। इनेलो का बीएसपी से और जेजेपी का एएसपी पार्टी से गठबंधन हुआ है। इस पर तंज कसते हुए दीपेंद्र सिंह हुड्‌डा ने दोनों को वोट काटू पार्टी बताया और कहा कि इनका मुकाबला प्रदेश में चल रहा है, लेकिन नोटा से।

दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि जेजेपी और इनेलो दोनों ऐसी पार्टियां हैं। जो भाजपा के इशारे पर पिछले 10 वर्षों से प्रदेश में राजनीति कर रही हैं। उन्होंने कहा कि यह हरियाणा की जनता समझ चुकी है। जेजेपी और इनेलो दोनों पार्टियां वोट काटू की भूमिका में आ चुकी है और लोगों ने उनकी भूमिका को नकार दिया है। दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि लोकसभा चुनाव में देखा कि जेजेपी और इनेलो को नोटा के इर्द-गिर्द वोट मिली हैं। इनका कड़ा मुकाबला प्रदेश में चल रहा है, लेकिन नोटा से चल रहा है। इन दोनों पार्टियों की प्रदेश में यह स्थिति है।

दीपेंद्र बोले- प्रचंड बहुमत से हरियाणा में बनेगी सरकार

उनसे सवाल पूछा कि पूरे प्रदेश में रैली कर रहे हैं और घूम रहे है तो क्या लग रहा है कांग्रेस कितनी सीट जीतेगी। इस पर दीपेंद्र सिंह हुड्‌डा ने दावा किया कि जो आंकड़ा या जीत का आंकलन करेंगे, उससे ज्यादा सीटें जीतकर दिखाएंगे। प्रचंड बहुमत से कांग्रेस पार्टी हरियाणा में सरकार बनाएगी। यह हमारा विश्वास है।

Related posts

हरियाणा में महिला कर्मचारियों को दिवाली तोहफा:400 से 750 रुपए तक बढ़ा मानदेय; अगस्त महीने से होगा लागू

The Haryana

आसमान में बादल छाए रहेंगे, आज हल्की बारिश की संभावना, चंडीगढ़ में 5 डिग्री गिरा तापमान

The Haryana

महिला आयोग की चेयरपर्सन हरियाणा DGP पर भड़कीं बोलीं- महिला पुलिसकर्मियों की बलि न लें

The Haryana

Leave a Comment

error: Content is protected !!