The Haryana
All Newsअंबाला समाचारकरनाल समाचारकुरुक्षेत्र समाचारकैथल समाचारचंडीगढ़देश/विदेशनई दिल्लीराजनीतिवायरलहरियाणा

हरियाणा में AAP उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, देवीलाल को हराने वाले पूर्व मंत्री को टिकट, कांग्रेस-भाजपा के बागी बनाए उम्मीदवार

Second list of AAP candidates in Haryana, ticket to former minister who defeated Devi Lal, Congress-BJP rebels made candidates

( गगन थिंद ) हरियाणा में आम आदमी पार्टी ने  9 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इसमें भाजपा छोड़कर AAP में आए पूर्व मंत्री प्रोफेसर छत्रपाल सिंह को हिसार के बरवाला से टिकट दी गई है। कांग्रेस से गठबंधन की बातचीत टूटने के बाद AAP की यह दूसरी लिस्ट है। कल AAP ने 20 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी। AAP से गठबंधन पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि इस बारे में दूसरे नेता बात कर रहे हैं। वही इसके बारे में बताएंगे। वहीं AAP के प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने कहा कि हम सभी 90 सीटों पर उम्मीदवार घोषित करेंगे। हरियाणा में मुख्य मुकाबला कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच होगा। भाजपा समेत दूसरी कोई पार्टी मुकाबले में नहीं है।

AAP की लिस्ट की खास बातें

पूर्व मंत्री प्रोफेसर छत्रपाल सिंह एक दिन पहले ही भाजपा छोड़कर AAP में शामिल हुए थे। छत्रपाल सिंह ने साल 1991 में हिसार जिले के घिराय हलके से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था। उस दौरान उन्होंने ताऊ देवीलाल को हराकर जीत दर्ज की थी।

फरीदाबाद से उम्मीदवार प्रवेश मेहता मई 2022 में भाजपा छोड़कर AAP में शामिल हुए थे।

थानेसर से उम्मीदवार कृष्ण बजाज ने कुछ दिन पहले ही भाजपा को अलविदा कहा था। वह साल 2009 में भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं। उस दौरान वह 10593 वोट लेकर चौथे स्थान पर रहे थे।

बावल से उम्मीदवार जवाहर लाल भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं। एक दिन पहले ही वह कांग्रेस छोड़कर AAP में शामिल हुए थे।

रतिया से उम्मीदवार मुख्तयार सिंह बाजिगर भाजपा से टिकट मांग रहे थे। भाजपा ने सुनीता दुग्गल को उम्मीदवार बनाया तो 2 दिन पहले उन्होंने भाजपा छोड़ दी थी।

Related posts

बाईक चोरी मामले में आरोपी काबु, चोरीशुदा मोटरसाईकिल बरामद

The Haryana

मानसिक परेशानी के चलते ढाबा संचालक ने लगाया मौत को गले- पेड़ पर लटकी मिली लाश

The Haryana

SUV सेग्मेंट में फिर टक्कर देने के लिए उतरेगी ये कंपनी, अगले साल लॉन्च होगी धांसू गाड़ी

The Haryana

Leave a Comment

error: Content is protected !!