The Haryana
All Newsचुनाव 2024देश/विदेशनई दिल्लीराजनीतिवायरलसीवनहरियाणा

नायब सैनी ही हरियाणा के नए मुख्यमंत्री होंगे, 2 डिप्टी CM भी संभव; मंत्रिमंडल में 2 पुराने और 10 नए चेहरे रखे जाएंगे

(गौरव धीमान ), हरियाणा विधानसभा में भाजपा की जीत की हैट्रिक के बाद अब नई सरकार के गठन की कवायद तेज हो गई है। पार्टी सूत्र बताते हैं कि मुख्यमंत्री और उनके कैबिनेट मंत्रियों के शपथ ग्रहण कार्यक्रम से पहले भाजपा विधायक दल की बैठक में नए नेता का चुनाव किया जाएगा। इसके लिए नायब सैनी दिल्ली भी गए हैं। वैसे तो पार्टी हाईकमान की ओर से नायब सिंह सैनी को ही मुख्यमंत्री बनाने को लेकर हरी झंडी दी जा चुकी है, लेकिन औपचारिक प्रक्रिया में फिर से उनके नाम का चयन किया जाएगा। वहीं, नई सरकार में मंत्री बनने के लिए विधायकों में भागदौड़ शुरू हो गई है। अधिकांश पुराने मंत्रियों के चुनाव हारने से अब नए लोगों को मौका मिलने की उम्मीद है।

चुनाव के नतीजे आने के बाद केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर के दिल्ली निवास पर कई नेताओं का जमावड़ा लग गया है। भाजपा के हरियाणा चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और सह प्रभारी बिप्लव देब ने मनोहर लाल खट्‌टर के साथ बैठकर रणनीति तैयार की है। इस बैठक में मंत्रियों के नामों सहित अन्य मामलों पर चर्चा की गई।

2 डिप्टी CM बनाए जाने की चर्चा

नई सरकार में CM के साथ 2 डिप्टी CM बनाए जाने की चर्चा शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि वरिष्ठता के आधार पर पूर्व गृह मंत्री अनिल विज और एक ब्राह्मण विधायक को उपमुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। सियासी गलियारों में चर्चा यह भी है कि भाजपा हाईकमान विज जैसे वरिष्ठ नेताओं को उचित सम्मान देना चाहती है। पार्टी का मानना है कि जिस तरह से प्रदेश की जनता ने भाजपा को स्पष्ट जनादेश है, उसमें कई नेताओं को सरकार में समायोजित किया जाएगा।

भाजपा लाना चाहती है डिप्टी CM फॉर्मूला

हरियाणा में BJP नई सरकार में डिप्टी CM फॉर्मूले को लाना चाहती है। इसकी सबसे बड़ी वजह सरकार में सीनियरिटी को लेकर होने वाला विवाद है। अभी अनिल विज नई सरकार में सबसे सीनियर नेता हैं। इसके अलावा वह CM बनने का दावा भी ठोक चुके हैं। ऐसे में उन्हें मैनेज करने के लिए पार्टी उन्हें डिप्टी CM बना सकती है। हालांकि, विज के अलावा दूसरे डिप्टी CM के चेहरे को लेकर अभी संशय बना हुआ है।

कई नए चेहरों को मिल सकता है मंत्रिमंडल में मौका

नई सरकार में भाजपा के कई नए चेहरे शामिल हो सकते हैं। पुराने चेहरों में पूर्व गृह मंत्री अनिल विज, मूलचंद शर्मा और महिपाल ढांडा का नाम तो लगभग तय है। वहीं, नए चेहरों में जातीय और क्षेत्रीय तौर पर फरीदाबाद से विपुल गोयल, भिवानी से घनश्याम सर्राफ, बादशाहपुर से राव नरवीर, इसराना से कृष्ण लाल पंवार, नरवाना से कृष्ण कुमार बेदी, राई से कृष्णा गहलावत, जींद से डॉ. कृष्ण मिड्डा, गोहाना से डॉ. अरविंद शर्मा और यमुनानगर से घनश्याम अरोड़ा का नाम चर्चाओं में है। इसके अलावा करनाल के घरौंडा से विधायक हरविंदर कल्याण को विधानसभा स्पीकर बनाए जाने की चर्चाएं हैं। वहीं, पूर्व डिप्टी स्पीकर रणवीर गंगवा को अहम जिम्मेदारी मिल सकती है।

Related posts

यमुना में तैरता देख युवती का शव ग्रामीणों ने बाहर निकाला पुलिस को सूचना दी डायल-112मौके पर पहुंचे बताया मृतका की उम्र 23-24 साल

The Haryana

कैथल में 3 बजे तक 50.58% वोटिंग:पुंडरी में 51.70% मतदान; दो उम्मीदवारों के कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प

The Haryana

जवाहर नवोदय में प्रवेश परीक्षा:80 सीटों के लिए 4200 आवेदन, 6 खंडों में 23 सेंटर, जून में आएगा परिणाम

The Haryana

Leave a Comment

error: Content is protected !!