The Haryana
All Newsकरनाल समाचारकुरुक्षेत्र समाचारकैथल समाचारक्राइमचुनाव 2024देश/विदेशनई दिल्लीहरियाणा

हरियाणा में बदमाशों ने महिला की छाती में गोली मारी:बाइक पर आए 3 युवक फायरिंग कर फरार; महिला का बयान- पति ने हमला करवाया

( गगन थिंद ) हरियाणा के कैथल में आज एक 35 वर्षीय महिला को गोली मार दी गई। बाइक पर सवार होकर 3 बदमाश आए थे, जो महिला की छाती में गोली मारकर फरार हो गए। इसके बाद महिला को कैथल के सिविल अस्पताल में लाया गया है। यहां उसका उपचार जारी है। यहां महिला ने पुलिस को दिए बयान में बताया है कि उस पर उसके पति ने ही हमला करवाया है। उसका पति के साथ जमीन को लेकर विवाद है।

सुबह 9 बजे हुई वारदात

कैथल के DSP बीरभान ने बताया कि यह वारदात आज सुबह करीब 9 बजे कैथल के चीका रोड पर मलिक नगर में हुई है। वहां 35 साल की महिला सरोज देवी को गोली मारी गई है। वह सतबीर की पत्नी हैं, और ससुराल वालों के साथ उनका जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। सरोज का ससुराल जींद के उचाना थाने के अंतर्गत माखंड गांव में है। वहीं, नारनौंद में इनकी जमीन है, जिसे उनका पति सतबीर बेचना चाहता था। सरोज इसके खिलाफ थीं, इसलिए उन्होंने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में केस कर दिया। वह केस काफी महीनों से चल रहा है।

स्कूटी पर जा रही महिला को रास्ते में घेरा

DSP के अनुसार, महिला सरोज ने अपने बयान में बताया है कि वह चीका रोड के मलिक नगर में अपनी बेटी के साथ किराए के घर में रहती हैं। यहां वह एक NGO में काम करती हैं। आज सुबह 9 बजे वह अपनी स्कूटी से काम पर जाने के लिए निकली थीं। इसी दौरान अपाचे बाइक पर सवार होकर आए 3 युवकों ने उनका रास्ता रोका और पिस्टल से फायर कर दिया। इसके बाद बदमाश फरार हो गए और महिला वहीं जमीन पर गिर पड़ी। मोहल्ले के लोगों ने उन्हें उठाया और घर पर उनकी बेटी को सूचना दी।

महिला बोली- शक्ल देखकर पहचान लेगी हमलावरों को

इसके बाद महिला को सिविल अस्पताल ले जाया गया। वहां से पुलिस को भी सूचना दी गई। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने महिला का स्टेटमेंट लिया। महिला का कहना है कि वह उन हमलावरों को जानती नहीं है, लेकिन अगर वे सामने लाए जाएंगे तो शक्ल देखकर उन्हें पहचान सकती है। DSP ने बताया है कि महिला की हालत खतरे से बाहर है। गोली उसके बाएं कंधे के पास छाती पर लगी थी और आर-पार हो गई। इसलिए, महिला की जान को खतरा नहीं है। उसका इलाज चल रहा है। वहीं, हमलावरों को पकड़ने के लिए आस-पास के CCTV खंगाले जा रहे हैं।

Related posts

आरटीआई से खुलासा सीवन में विकास के नाम पर हुआ घोटाला , देखे क्या है पूरा मामला

The Haryana

राजकीय महिला आईटीआई के व्यवसाय सत्र के लिए मांगे ऑनलाइन आवेदन

The Haryana

आरोपी को 11 देसी शराब की बोतल सहित काबू , सिलिंडर चोरी

The Haryana

Leave a Comment

error: Content is protected !!