The Haryana
करनाल समाचारकुरुक्षेत्र समाचारकैथल समाचारक्राइमवायरलहरियाणाहादसा

करनाल में ट्रिपलिंग करते बाइक सवार लोगों को कार ने कुचला दो की मौत एक घायल

(गौरव धीमान)करनाल के मुनक-गगसीना रोड पर शनिवार सुबह गाड़ी ने बाइक सवार तीन लोगों को कुचल दिया। हादसे में दो मौके पर ही दम तोड़ गए जबकि एक गंभीर रूप से घायल हैं। तीनो अपने काम जोकि टाइल्स पत्थर लगाने का हैं करने करनाल से पानीपत जा रहे थे। सुचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच शवों को पोस्टमार्टम  के लिए करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में भेज दिया है।घायल को करनाल के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। धुंध को बताया जा रहा हादसे का कारण। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

तीनो बाइक पर कर रहे थे  

मृतकों की पहचान आनंद विहार निवासी 42 वर्षीय रणजीत सिंह और रामनगर निवासी 33 वर्षीय कुमोद के रूप में हुई है, जबकि घायल की पहचान 28 वर्षीय भोला के रूप में हुई है, भोला करनाल की शिव कालोनी में कैथल पूल के नीचे रहता था। रणजीत की बेटी मेघा और अन्य परिजनों ने बताया कि तीनों ही मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिला के रहने वाले है। पिता रणजीत सिंह टाइल्स-पत्थर लगाने का काम करता था और मिस्त्री था। वह शनिवार की सुबह अपने दोनों मजदूरों कुमोद और भोला को बाइक पर बैठाकर करनाल से मुनक की तरफ निकले थे। बताया जा रहा है कि वह मुनक में काम करते थे। जैसे ही गगसीना-मुनक रोड पर बाइक पहुंची तो किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी और उन्हें कुचल मौके से फरार हो गया। हादसे में दो की मौत हो गई और एक घायल हो गया।

एक की हुईं थी अभी शादी तो दूसरा 6 बच्चो का पिता

परिजनों के मुताबिक, मृतक रणजीत के पास छह बच्चे है। जिसमें पांच लड़कियां है और एक लड़का है। इनमें से एक ने हाल ही में शादी की थी। छह बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। दूसरा मृतक कुमोद करनाल के रामनगर का रहने वाला था और मजदूर का काम करता था। उसके पास चार बच्चे है और जिसमें से एक बच्चा दो महीने पहले ही हुआ है। वहीं घायल भोला राम करनाल में शिव कालोनी का रहने वाला है और उसके पास दो बच्चे है।

मुनक थाना प्रभारी दर्शन सिंह ने बताया कि मुनक-गगसीना रोड पर बाइक सवार तीन लोगों को किसी अज्ञात वाहन ने कुचला है। जिसमें दो की मौत हो गई है और एक घायल है। घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दोनों मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में भेज दिया है। परिजनों के बयानों के आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Related posts

कैथल में हुए सम्राट मिहिर भोज प्रतिमा अनावरण पर विवाद:राजपूत समाज ने चीका मे पुतला जलाकर प्रदर्शन; किया , बोले- दूसरों की मनमानी सहन नहीं करेंगे

The Haryana

गेहूं उत्पादक किसानों को मिल रहे गेहूं के अच्छे दाम 4645 रुपए क्विंटल तक बिक रहा रतलाम का शरबती गेहूं,

The Haryana

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा आज हरियाणा के दौरे पर रहेंगे

The Haryana

Leave a Comment

error: Content is protected !!