The Haryana
All Newsकरनाल समाचारकुरुक्षेत्र समाचारकैथल समाचारमनोरंजनहरियाणवी सिनेमाहरियाणा

अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव के कार्यक्रम क28 नवंबर से 15 दिसंबर तक आयोजन

( गगन थिंद ) हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने चंडीगढ़ में प्रेसवार्ता कर अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव के कार्यक्रम की घोषणा की। इस मौके पर ओडिशा के कैबिनेट मंत्री सूर्यवंशी सूरज और तंजानिया की हाई कमिश्नर अनीशा और स्वामी ज्ञानानंद भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का इस बार 28 नवंबर से 15 दिसंबर तक आयोजन होगा। यह आयोजन 18 दिन तक चलेगा। 2016 से यह महोत्सव चल रहा है। इस महोत्सव में लाखों की संख्या में श्रद्धालु यहां आते हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस मेले को देश विदेश में लोकप्रियता मिली है।

2023 में इस महोत्सव में 45 लाख लोगों ने 18 अलग-अलग दिनों में हिस्सेदारी की थी। कुरूक्षेत्र के बारे में जानकारी देते हुए सैनी ने कहा कि धर्मक्षेत्र कुरूक्षेत्र 48 कोस में फैला हुआ है। यहां 182 महाभारत कालीन तीर्थ हैं। 5162 वर्ष पहले भगवान श्री कृष्ण ने कुरुक्षेत्र की धरती पर गीता का उपदेश दिया था।

 

Related posts

कुरूक्षेत्र में गुरनाम सिंह चढूनी का वीडियो जारी:बोले-मेरे बयान को बीजेपी ने तोड़ मरोड़ किया पेश, कांग्रेस नहीं उठा पाई फायदा

The Haryana

खजराना गणेश और रणजीत हनुमान का सजा दरबार, भक्तों ने लगाए जयकारे-गुरुवार को खजराना गणेश और रणजीत हनुमान के दर्शन

The Haryana

किसान आन्दोलन पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला , कहा किसान सीधा हमारे पास आए या अपना प्रतिनिधि भेजे , डल्लेवाल का इलाज कराएं

The Haryana

Leave a Comment

error: Content is protected !!