The Haryana
क्राइमपानीपत समाचारवायरलसोनीपत समाचारहरियाणा

पानीपत में शादी के दिन पड़ोसी संग फरार हुई दुल्हन, ट्रैक सूट पहन निकली सुबह, पिता करता हैं मजदूरी

(गौरव धीमान) हरियाणा के पानीपत जिले के थाना मतलौड़ा अंतर्गत गांव सींक में 22 वर्षीय लड़की की शादी थी। शादी के दिन ही लड़की अपने प्रेमी संग फरार हो गई। पीड़ित परिजनों ने गांव के ही एक युवक व उसकी मां पर भगाने का आरोप लगाया है। पीड़ित पिता ने पुलिस में शिकायत देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की।

बहन भाई की थी शादी, मजदूरी करता हैं पिता 

मामले के अनुसार लड़की के पिता ने बताया कि मैं थाना मतलौड़ा के गांव सींक का रहने वाला हूं। मैं मेहनत मजदूरी का कार्य करता हूं। मेरे घर में तीन बच्चे हैं। जिसमें दो लड़की व एक लड़का है। मेरी बड़ी लड़की 12वीं पास थी। बीते दिनों मैंने अपने एक लड़के व बड़ी लड़की का रिश्ता तय किया था। शादी का दिन नजदीक आया। हमारा कार्य ठीक प्रकार से चल रहा था। मैंने शादी की संपूर्ण तैयारी की हुई थी। शादी के दिन सभी कार्य ठीक प्रकार से चल रहे थे।

ट्रैक सूट पहन निकली थी दुल्हन, परिजनों ने ढूंढा नही लगा सुराग 

शादी वाली लड़की घर से ट्रैक सूट पहनकर बाहर निकली थी। परिजनों ने समझा कि वह यही आस पड़ोस में गई होगी। अपने आप आ जाएगी, परंतु जब वह काफी देर तक नहीं आई, तो परिजनों को चिंता हुई, क्योंकि आज बारात आनी थी। लड़की कहां गई परिजनों ने आसपास ढूंढा, परंतु लड़की का कहीं पता नहीं चला।

पड़ोस के लडके पर शक 

हमारी लड़की एक घर में अक्सर जाया करती थी। हमें उन पर शक हुआ, तो हमने उनके घर जाकर देखा कि उनका लड़का भी घर पर नहीं था। हमने पुलिस चौकी उरलाना कलां में मामला दर्ज कराया। उक्त लड़के व उसकी मां पर भगा ले जाने का आरोप लगा कर मामला दर्ज कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की।

Related posts

शिक्षामंत्री बोले- केजरीवाल पहले दिल्ली में लागू करे विधायकों की एक पेंशन, 134ए, RTE रहेगा लागू

The Haryana

सिरसा में राशन डिपो से 21 बोरी गेहूं चोरी, छत के रास्ते घुसे चोर

The Haryana

दो दिन में खुली पोल- गणतंत्र दिवस पर सम्मानित बागवानी अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार, अब सम्मान लिया जाएगा वापस

The Haryana

Leave a Comment

error: Content is protected !!