The Haryana
All Newsचरखी दादरी समाचारराजनीतिहरियाणा

अभय ने साधा नैना-दुष्यंत पर निशाना; बोले-ये केवल वोट की राजनीति वाले लोग, जजपा का भाजपा में विलय जल्द

चरखी दादरी | हरियाणा के इनेलो विधायक अभय सिंह चौटाला ने किसानों के बहाने भाभी नैना चौटाला पर निशाना साधा है। बाढ़ड़ा में उन्होंने आरोप लगाया कि राजस्व विभाग ने किसानों के नुकसान की भरपाई के लिए आयी 8 करोड़ की राशि लौटा दी। क्षेत्र की विधायिका भी सरकार में शामिल है, उसकी जिम्मेदारी बनती थी, लेकिन किसानों को मुआवजा नहीं मिला।

ये तो केवल वोट की राजनीति वाले लोग रह गए हैं। उन्होंने डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के बयान पर चुटकी लेते हुए कहा कि देर सवेर जजपा का भाजपा में विलय तय है।

किसानों से गिरदावरी में नाइंसाफी हुई

हरियाणा के चरखी दादरी पहुंचे इनेलो विधायक अभय सिंह चौटाला ने बाढ़ड़ा के किसान भवन में किसानों से मुलाकात की। किसानों ने अभय को उनके क्षेत्र में स्पेशल गिरदावरी की आई राशि नहीं मिलने बारे ज्ञापन सौंपा और विधानसभा में उनकी आवाज उठाने की अपील की। किसानों की बात सुनने के बाद अभय चौटाला बोले कि किसानों के साथ स्पेशल गिरदावरी के मुआवजे मामले में नाइंसाफी हुई है।

किसानों को नहीं मिले 8 करोड़

इनेलो विधायक ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि स्पेशल गिरदावरी के बाद किसानों को राहत पहुंचाने के लिए 17 करोड़ रुपए मंजूर हुए थ। इनमें से 9 करोड़ रुपए ही वितरित हुए हैं। जबकि राजस्व विभाग द्वारा किसानों की 8 करोड़ रुपए की राशि वापस भेज दी गई। इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री को पत्र लिखा जाएगा। साथ ही जिस अधिकारी द्वारा गिरदावरी में गड़बड़ी की गई है, उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

विधायिका ने नहीं समझी जिम्मेदारी

अभय ने अपनी भाभी और डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला की मां एवं विधायक नैना चौटाला को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र की विधायिका भी सरकार में शामिल है। उसकी जिम्मेदारी बनती थी कि किसानों से मुआवजे में किसी प्रकार का भेदभाव न हो और पूरी राशि किसानों तक पहुंचे, लेकिन किसानों को मुआवजा नहीं मिला। वह तो केवल वोट की राजनीति वाले लोग हैं।

भाजपा के रंग में जजपा

अभय चौटाला ने बाद में चरखी दादरी में दुष्यंत चौटाला पर भी करारा वार किया। उन्होंने कहा कि जजपा का भाजपा में विलय तय है। गौरतलब है कि दुष्यंत ने कहा कि ताऊ देवीलाल के समय से ही उनके भाजपा के साथ मधुर रिश्ते रहे हैं। अभय ने कहा कि जजपा पूरी तरह से भाजपा के रंग में रंग चुकी है। जजपा वाले भाजपा के लोगों से बिके हुए हैं।

काला कानून ला रही सरकार

इनेलो नेता ने कहा कि हरियाणा की गठबंधन सरकार कृषि के नाम पर चौथा काला कानून ला रही है। इनेलो पार्टी इसका पुरजोर विरोध करेगी और फरवरी माह से जिला स्तर पर प्रदर्शन करेगी। सरकार ने अगर कृषि कानून लागू किया तो कृषि कानूनों के खिलाफ चले आंदोलन की तर्ज पर फिर से आंदोलन करेंगे। अभय चौटाला चरखी दादरी क्षेत्र के कई गांव में पहुंचे थे।

Related posts

रूस-यूक्रेन संघर्ष से कच्चे तेल में लगी आग, पहली बार 100 डॉलर के पार पहुंचा ब्रेंट क्रूड का भाव

The Haryana

हिसार में नेत्री एवं साध्वी से दुष्कर्म- ड्राइवर ने खुद को अविवाहित बता दिया शादी का झांसा, 8 साल से कर रहा था शारीरिक शोषण

The Haryana

जींद जिले में 70.64% मतदान, नतीजे 8 अक्टूबर को उंचाना कलां में सबसे ज्यादा मतदान हुआ; विनेश और दुष्यंत भी वोट नहीं डाल सके

The Haryana

Leave a Comment

error: Content is protected !!