The Haryana
All Newsअंबाला समाचारकरनाल समाचारकुरुक्षेत्र समाचारकैथल समाचारचंडीगढ़देश/विदेशनई दिल्लीराजनीतिहरियाणा

आदित्य सुरजेवाला ने भाजपा पर लगाया आरोप, नाजायज तौर से कैथल में चला रहे अवैध कॉलोनियां ,कैथल में भाजपा द्वारा चल रहा 40% कमीशन का धंधा : आदित्य सुरजेवाला 

कैथल, ( गगन थिंद ) आज हरियाणा का किसान, मजदूर, व्यापारी व गरीब का भाजपा सरकार में दम घूंट रहा है और वो उत्पीड़ित है। भाजपा सरकार मंडियों को 2 उद्योगपतियों को बेचकर आढ़ती, व्यापारी, किसान व मजदूर साथियों पर कुठराघात करना चाहती है। आज कैथल में 4-4 मंथली सरकारी दफ़्तरों से भाजपा के नेताओं के पास जाती है। 10 साल से भाजपा सरकार ने कैथल को विकास के मामले में हजारों साल पीछे धकेल दिया है।

आदित्य सुरजेवाला ने कहा कि भाजपा सरकार के 10 साल के शासन में कैथल में 40% कमीशन का खेल चल रहा है, विधायक अपने घर के सामने की सड़क ही नहीं बना पा रहे बल्कि नाजायज तौर से अवैध कॉलोनियों का धंधा चला रहे हैं। 10 साल पहले सिटी एंव बैंक स्क्वेयर का काम अधूरा था आज वहां लोहे को जंग लग चुकी है लेकिन भाजपा उसे पूरा नहीं कर पाई। पूरे शहर में विकास कार्यों को ग्रहण लग चुका है। सरकारी दफ़्तरों से भाजपा के नेता हर महीने 4-4 मंथली लेते हैं। सड़क पर खड़ी रेहड़ियों से हफ्ता वसूली की जा रही है। प्रॉपटी टैक्स, पीपीपी और फैमिली आई डी से जनता को बरगलाया जा रहा है, खामियाँ दूर करने को लेकर कमीशन लिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा की भाजपा सरकार में स्वास्थ्य सेवाओं का बुराहाल चल रहा है। जिले के सरकारी अस्पतालों में डॉक्टर ही नहीं और कई डॉक्टर लम्बी छुट्टी पर जा चुके हैं, मरीज दर दर की ठोकरें खा रहे हैं। नायब सैनी सरकार के नायाब काम ये हैं कि कैथल में स्वास्थ्य सेवाएं ही धड़ाम से गिरा दी गई हैं। जिले के सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों के 106 पद खाली पड़े हैं। कलायत उपमंडल व 11 पीएचसी में एक भी डॉक्टर नहीं हैं। कैथल सिविल हॉस्पिटल में महिला रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ही नहीं है। क्योंकि भाजपा सरकार को जनता के हितों से कोई सरोकार नहीं है। अब निक्कमी व नाकारा भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर करने का समय आ चुका है।

आदित्य सुरजेवाला ने आज चुनावी अभियान के तहत गांव शेरगढ़, कबूतर चौंक मार्किट, मेन बाजार, सनसिटी, देवीगढ़ रोड़, चंदाना गेट, प्रताप गेट व अर्जुन नगर मे जनसभाए की। आदित्य सुरजेवाला क़ो हल्के में भारी जनसमर्थन प्राप्त हो रहा है।

Related posts

जींद में मामी ने भांजे पर दर्ज करवाया रेप का केस, युवक ने की आत्महत्या

The Haryana

स्कूलों की नाराजगी: भिवानी शिक्षा बोर्ड के आदेश का निजी स्कूल कर रहे विरोध, बाेले, आठवीं कक्षाओं के लिए सीबीएसई बोर्ड के स्कूल नहीं कराएंगे पंजीकरण

The Haryana

सोमवार की दोपहर अचानक मौसम बदला:काले बादल छाए, ठंडी हवाएं चलीं; अगले 2-3 खराब रहने का अलर्ट, बारिश किसानों के लिए फायदेमंद

The Haryana

Leave a Comment

error: Content is protected !!