The Haryana
All Newsचंडीगढ़देश/विदेशनई दिल्लीपंजाबराजनीतिहरियाणा

मिशन पंजाब के बाद चढूनी जाएंगे UP-उत्तराखंड:किसान नेता बोले- लखीमपुर हिंसा पीड़ितों पर केस दर्ज कर दिए, आरोपी भाजपाइयों को नहीं पकड़ा

भारतीय किसान यूनियन के नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने मिशन पंजाब के बाद मिशन यूपी और उत्तराखंड की घोषणा कर दी है। चढूनी ने कहा कि पंजाब के बाद उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड में भी भाजपा का विरोध करना है। हरियाणा के सभी साथी 18 फरवरी तक पंजाब में रहेंगे। किस जिले में जाना है, इसकी सूची उन्हें दे दी गई है।

चढूनी ने कहा कि पंजाब चुनाव के बाद वे उत्तरप्रदेश जाएंगे, भाजपा का विरोध करने के लिए। इसलिए मैं यूपी के कैडर से अपील करता हूं कि उन साथियों का बदला लेने का समय आ गया है, जिन्हें भाजपा के मंत्री ने गाड़ियों से कुचला। हम अपना अधिकार मांग रहे थे। आज तक मंत्री ने इस्तीफा नहीं दिया।

चढूनी ने लखीमपुर खीरी की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि किसान भाइयों के ऊपर कत्ल का केस दर्ज कर दिया। 6 भाइयों को कत्ल के केस में जेल में रखा हुआ है, कइयों को नोटिस जारी कर दिए हैं। यदि भाजपा को सत्ता से नहीं हटाया गया तो किसान भाइयों को सजा होगी। उनके लोग बरी होंगे।

चढ़ूनी ने कहा कि अगर ऐसा हुआ तो इसके लिए जिम्मेदार आप लोग होंगे। हमारे भाइयों को बचाएं। इस भाजपा की जड़े उखाड़ें। शहीद भाइयों का बदला लें। किसानों के हत्यारों को जिताया तो 750 किसानों की शहादत व्यर्थ हो जाएगी। शहादत को श्रद्धांजलि देना चाहते हो तो भाजपा के विरोधी उम्मीदवार को वोट देकर जिताएं।

पंजाब में 10 सीटों पर लड़ रहे हैं चुनाव

चढूनी की संयुक्त संघर्ष पार्टी पंजाब में बलबीर सिह राजेवाल के संयुक्त समाज मोर्चा के साथ मिलकर चुनाव लड़ रहा है। चढूनी की पार्टी 10 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

Related posts

हांसी में सुबह कार को ट्रेक्टर ने मारी टक्कर, 4 लोग थे सवार, महिला की डिलीवरी के लिए जा रहे थे अस्पताल

The Haryana

कुरूक्षेत्र में विदेश भेजने के नाम पर 5 लाख की ठगी, पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा

The Haryana

विधायक आदित्य सुरजेवाला विधानसभा में किसान, मजदूर व आढ़ती के हक में बोले

The Haryana

Leave a Comment

error: Content is protected !!