The Haryana
All Newsअंबाला समाचारकरनाल समाचारकुरुक्षेत्र समाचारकैथल समाचारराजनीतिहरियाणाहिसार समाचार

BJP ने सावित्री जिंदल को नही दी टिकट जॉइन करेंगी कांग्रेस, हिसार सीट से लड़ेगी चुनाव

हरियाणा में हिसार से भाजपा की टिकट ना मिलने पर नाराज चल रही देश की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल कांग्रेस में शामिल हो सकती हैं। भाजपा ने हिसार से उन्हें टिकट नहीं दी थी। जिसकी वजह से उन्होंने पहले निर्दलीय लड़ने का ऐलान किया था।

हालांकि इसके बाद वह दिल्ली गईं और कांग्रेस के संपर्क में आ गईं। कांग्रेस की टिकट लिस्ट लेट होने के पीछे ये भी एक वजह मानी जा रही है। सावित्री को हिसार से कांग्रेस टिकट मिल सकती है। उनका मुकाबला भाजपा के मंत्री डॉ. कमल गुप्ता से होगा।

वहीं हरियाणा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 46 उम्मीदवारों की लिस्ट तैयार कर ली है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक हुड्‌डा गुट के 29 संभावित उम्मीदवारों को पार्टी मुख्यालय बुला लिया गया है। वहीं सूत्रों के मुताबिक जिनके नाम तय हुए हैं, उनको कांग्रेस मुख्यालय दिल्ली से फोन कर बता दिया गया है। उन्हें नामांकन की तैयारी के लिए कह दिया गया है। कल नामांकन का अंतिम दिन है।

 

Related posts

हरियाणा सरकार के द्वारा चलाई हुई मुहिम से गांव खरकां में खेलों का आयोजन किया

The Haryana

धोखाधड़ी के आरोप में चार पूर्व शिक्षा अधिकारियों पर केस दर्ज, विभाग के खातों से रुपये निकालने का मामला

The Haryana

कूलर फैक्ट्री में आग-फायर ब्रिगेड की 9 गाड़ियों ने पाया काबू,सदमे के बाद मालिक अस्पताल में

The Haryana

Leave a Comment

error: Content is protected !!