The Haryana
All Newsभिवानी समाचारमहेंद्रगढ़ समाचाररेवाड़ी समाचाररोहतक समाचारसिरसा समाचारहरियाणा

रेवाड़ी में HSVP के साथ धोखाधड़ी: पत्नी-बेटियों के खातों में ट्रांसफर किए पैसे, डाटा एंट्री ऑपरेटर ने किया 38 लाख का गबन

हरियाणा के रेवाड़ी जिले में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) में आउटसोर्स पर लगे एक डाटा एंट्री ऑपरेटर ने 38 लाख रुपए का गबन कर दिया है। बगैर किसी काम के आरोपी ने 12 से ज्यादा लोगों के खातों में पैसे ट्रांसफर कर दिए। इसमें उसकी पत्नी और बेटियों के खाते भी शामिल हैं। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।

रेवाड़ी HSVP में कार्यरत अकाउंटेंट सूरजभान शर्मा ने शिकायत में बताया कि आरोपी रेवाड़ी के गांव गोकलगढ़ निवासी विजय यादव कार्यालय में आउटसोर्स पर बतौर डाटा एंट्री ऑपरेटर कार्यरत है। कई सालों से उसकी ड्यूटी कार्यालय की खाता शाखा में प्रविष्टि ऑपरेटर के रूप में रही।

रेवाड़ी एचएसवीपी के संपदा अधिकारी के संज्ञान में आया कि नवंबर-2017 से नवंबर-2020 और जून 2021 से 19 जुलाई 2022 तक विजय यादव ने खाता संख्या-1183002100026000 (पीएनबी) से आरटीजीएस के माध्यम से विभिन्न धोखाधड़ी की है।

जांच की तो पता चला कि विजय यादव ने 5.07.2021 सुशीला के खाते में 3,57,930 रुपए, वर्षा यादव के खाते में 3,35,750 रुपए, हीना यादव के खाते 3,97,150 रुपए, 21.12.2021 मकसूद के खाते में 2,07,500 रुपए, सुशीला के खाते में 2,35,900, वर्षा यादव के खाते में 2,95,300 रुपए, 4.02.2022 हीना यादव के खाते में 1,73,100 रुपए, निशा के खाते में 1,59,000 रुपए, 25.02.2022 को नीरज कुमार के खाते में 1,57,900 रुपए, सुशीला के खाते में 1,77,100 रुपए, 8.05.22 वर्षा यादव के खाते में 1,97,530 रुपए, 13.07.2022 टीका राम यादव के खाते में 4,85,900 रुपए तथा वर्षा यादव के खाते में 4,79,300 रुपए ट्रांसफर किए।

इस प्रकार आरोपी ने कुल 38,32,960 रुपए ट्रांसफर कर दिए। विभाग की तरफ से बताया गया कि निशा यादव उनकी पत्नी हैं, वर्षा यादव और हीना यादव उनकी बेटी हैं। आरोपी ने गबन करते हुए यह पैसे ट्रांसफर किए। जांच में सबकुछ साफ होने पर विभाग ने इसकी शिकायत एसपी को दी। एसपी के आदेश पर मॉडल टाउन थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Related posts

हथियार सप्लायर जीशान पर कैथल में 2 केस:जेल में शूटर गुरमेल ने बनाया था गुरु; जमानत के बाद दोनों गए थे मुंबई

The Haryana

पंचकूला DCP कार्यालय के बाहर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शनकांग्रेसी वर्करों ने दरी पर बैठकर की नारेबाजी

The Haryana

पंचकूला में कम्युनिटी सेंटर की नींव रखेंगे CM ;दो घंटे बंद रहेगा रूट, ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी

The Haryana

Leave a Comment

error: Content is protected !!