The Haryana
All Newsचंडीगढ़देश/विदेशनई दिल्लीपंजाबराजनीतिरूस-यूक्रेनहरियाणा

चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग ने की पुतिन से फोन पर बात, बातचीत के जरिए विवाद सुलझाने की अपील

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने शुक्रवार को अपने रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की। इस दौरान उन्होंने पुतिन से यूक्रेन संकट का समाधान बातचीत के माध्यम से ढूंढने का समर्थन किया। रूस की ओर से यूक्रेन पर हमला किए जाने के बाद यहां हालात बहुत गंभीर हो गए हैं।

जिनपिंग ने कहा कि पूर्वी यूक्रेन में इस समय परिस्थितियां बहुत तेजी से बदल रही हैं। चीन का मानना है कि रूस और यूक्रेन को इस विवाद का समाधान बातचीत के जरिए खोजना चाहिए। बता दें कि रूस, चीन का करीबी सहयोगी है और इसने रूस की कार्रवाइयों की कोई निंदा नहीं की है।

जिनपिंग ने पुतिन से कहा कि शीत युद्ध की मानसिकता त्यागना और उचित सुरक्षा चिंताओं का सम्मान करना जरूरी है। अभी तक चीन ने इस संकट पर सतर्क कूटनीतिक रुख अपनाया है और रूस के सैन्य अभियान को ‘आक्रमण’ कहने या रूस के कार्यों की निंदा करने से इनकार किया है।

Related posts

कुरुक्षेत्र: सीढ़ियों पर ही दिया बच्ची को जन्म,गर्भवती महिला को अस्पताल में नहीं मिला स्ट्रेचर और न ही व्हीलचेयर

The Haryana

डीएफओ जितेंद्र अहलावत के खिलाफ कारवाई न होने पर सदन में हंगामा;

The Haryana

हिसार के बालसमंद नहर में डूबने से दो बुजुर्गों की हुई मौत, मृतकों की उम्र 60 साल से अधिक बताई जा रही है

The Haryana

Leave a Comment

error: Content is protected !!