The Haryana
All Newsअंबाला समाचारकरनाल समाचारकुरुक्षेत्र समाचारकैथल समाचारचंडीगढ़नई दिल्लीमनोरंजनराजनीतिहरियाणा

CM नायब सैनी बोले केजरीवाल पर करेंगे मानहानि का केस, यमुना नदी को लेकर विवाद

दिल्ली के पूर्व सीएम और आम आदमी पार्टी  के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के यमुना नदी में जहर मिलाए जाने के बयान पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उन्हें चुनौती दी है। सैनी ने कहा- वह अपने इस बयान के लिए हरियाणा और दिल्ली के लोगों से तुरंत माफी मांगें, नहीं तो हम उनके खिलाफ मानहानि का केस करेंगे।

सैनी ने आगे कहा कि हरियाणा के लोग यमुना की पूजा करते हैं। वे भला नदी के पानी में जहर क्यों मिलाएंगे। केजरीवाल ने खुद 28 नाले यमुना में डाल दिए और सोचा कि हरियाणा पर आरोप लगाकर बच जाऊंगा। केजरीवाल ने 2020 में वादा किया था कि अगर यमुना को दूषित होने से नहीं बचाया तो कभी वोट नहीं मांगूंगा। वह अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं।

उधर, मंगलवार को दिल्ली की CM आतिशी ने मुख्य चुनाव आयुक्त को लेटर लिखकर पानी रोकने की मांग की है। उन्होंने कहा, ‘हरियाणा से दिल्ली में प्रवेश करने वाली यमुना नदी के पानी में अमोनिया का स्तर सामान्य से 6 गुना अधिक है। यह स्तर मानव शरीर के लिए बहुत जहरीला है। इस पानी को दिल्ली के लोगों को नहीं दिया जा सकता। उनकी जान जोखिम में पड़ जाएगी।’

दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारी आज यमुना का निरीक्षण करने के लिए जाएंगे। उधर, चुनाव आयोग ने हरियाणा सरकार को 28 जनवरी को तथ्यात्मक रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।

केजरीवाल बोले- भाजपा चाहती है लोग मरें

केजरीवाल ने एक दिन पहले 27 जनवरी को हरियाणा की भाजपा सरकार पर यमुना के पानी को जहरीला करने का आरोप लगाया था। केजरीवाल ने कहा- दिल्ली के लोगों को पीने के लिए पानी हरियाणा और उत्तर प्रदेश से मिलता है। यमुना में हरियाणा से पानी दिल्ली में आता है। भाजपा की हरियाणा सरकार ने यमुना के पानी को जहरीला कर दिया है।

हालांकि, जल बोर्ड ने उस पानी को दिल्ली में आने से रोक दिया। भाजपा सरकार ने पानी में ऐसा जहर मिलाया है, जिसे जल उपचार संयंत्रों द्वारा भी साफ नहीं किया जा सकता है। इससे दिल्ली के एक तिहाई हिस्से में पानी की कमी हो गई है। दिल्ली में अफरा-तफरी मचाने के लिए ऐसा किया गया है ताकि दिल्ली के लोग मरें और इसका दोष AAP पर आए।

Related posts

मोबाइल की लत छुड़ाने के लिए स्टेट गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ी बेच रही हैल्दी जूस

The Haryana

हरियाणा के पिहोवा में जोरदार स्वागत पहली बार ससुराल पहुंचे CM भगवंत मान पत्नी डॉक्टर गुरप्रीत कौर के साथ उनका जोरदार स्वागत किया

The Haryana

HSEB वर्कर यूनियन की हड़ताल को लेकर सिविल सचिवालय में हुई हरियाणा कर्मचारी महासंघ की मीटिंग

The Haryana

Leave a Comment

error: Content is protected !!