The Haryana
All Newsअंबाला समाचारकरनाल समाचारकुरुक्षेत्र समाचारकैथल समाचारहरियाणा

मौसम बिगड़ने से दिन में छाया अंधेरा- हल्की बारिश और शीत लहर ने बढ़ाई ठिठुरन, तापमान लुढ़क कर 15 डिग्री पर पहुंचा

हरियाणा में आज मौसम अठखेलियां खेल रहा है। दोपहर में ही देर शाम जैसा नजारा दिख रहा है। हल्की बारिश भी शुरू हो गई है। मौसम का मिजाज देख कामगार व अन्य लोग अपने घरों को तेजी से लौट रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार जिले में कल भी बारिश होगी। मौसम खराब होने की वजह से अधिकतम तापमान भी लुढ़क गए हैं। यह 21 से 15 डिग्री सेल्सियस तक आ चुका है।

और बढ़ेगी ठंड

बारिश की वजह से इस वक्त जिले में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस है। वहीं कल यह 10 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाएगा। पांच फरवरी को यह नौ डिग्री सेल्सियस और छह जनवरी को आठ डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। वहीं अधिकतम तापमान में भी लगातार गिरावट का दौर जारी रहेगा। चार फरवरी को यह 14 डिग्री सेल्सियस तक आ जाएगा।

किसानों के माथे पर चिंता की लकीर

पहले से ही बारिश, ओलों की मार झेल रही सरसों की फसल को लेकर किसान काफी चिंतित हैं। ऐसे में फिर से मौसम के खराब होने से उनके माथे पर चिंता की लकीर बढ़ गई है। वहीं अगर बारिश ठीक-ठाक होती है तो यह जिले में गेहूं की फसल के लिए चौथी और पांचवीं सिंचाई का काम करेगी। किसानों का ईंधन व समय बचेगा।

Related posts

डल्लेवाल को पंजाब पुलिस ने लिया हिरासत में, किसानों में रोष , किसानों से मोर्चों पर पहुंचने की अपील

The Haryana

पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती मामले में 84 पर FIR- जांच में शामिल होने के लिए SIT भेजेगी नोटिस, अब तक 6 एफआईआर दर्ज हो चुकी

The Haryana

हरियाणा विस मानसून सत्र के अंतिम दिन नीलोखेड़ी विधायक बोले; 3 साल में 2 बार ही बोलने का मौका मिला

The Haryana

Leave a Comment

error: Content is protected !!