(सुनील ) कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्य संसदीय सचिव सुल्तान सिंह जडौला ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीयाध्यक्ष राहुल गांधी जमीन से जुड़े हुए नेता हैं, जो जनता से सीधे संवाद में विश्वास रखते हैं और सोनीपत में अचानक किसानों के बीच पहुंच गए। राहुल गांधी किसानों की समस्याओं को जानते और समझते हैं, इसलिए कांग्रेस लगातार किसान हित में नीतिगत फैसले ले रही है। राहुल गांधी के कुशल नेतृत्व में कांग्रेस देश व प्रदेश में मजबूत व सशक्त हो रही है। जडौला हलके में कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। जडौला ने कहा कि देश व प्रदेश में भाजपा के खिलाफ लहर चल रही है।