The Haryana
All Newsअंबाला समाचारकरनाल समाचारकुरुक्षेत्र समाचारकैथल समाचारखेत-खलिहानचंडीगढ़वायरलसीवनहरियाणा

सिरसा के फतेहाबाद में घग्गर का खतरा बढ़ा:गृहमंत्री विज के घर से 3 दिन बाद पानी उतरा ;

हरियाणा में बाढ़ से चौथे दिन भी राहत नहीं मिल पाई। राज्य के अभी भी 11 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं। इनमें अंबाला, फतेहाबाद, फरीदाबाद, पंचकूला, झज्जर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, पानीपत, सोनीपत और यमुनानगर शामिल हैं। इन जिलों में 854 गांवों में अभी पानी खड़ा हुआ है।

आज भी 3 जिलों पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में चंडीगढ़ मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। उधर, अंबाला में गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के आवास से 3 दिन बाद बाढ़ का पानी उतारा। शुक्रवार सुबह उनके ‌आवास पर लोग पानी निकासी को लेकर मुलाकात करने पहुंचे।

वहीं सिरसा में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। इसकी वजह है कि घग्गर में 27500 क्यूसेक पानी पहुंच चुका है। 12 घंटे में नदी में 7 हजार क्यूसेक पानी बढ़ चुका है। यहां पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है।

करनाल सिटी से अब बाढ़ का पानी महज 6 किलोमीटर दूर है। अगर ये पानी शहर में घुसा तो रिहाशी क्षेत्र में बड़ी तबाही आ सकती है। राहत की बात यह भी है कि यमुना का जलस्तर कुछ मीटर कम हुआ है।

Related posts

चुनाव से पहले निकाला फ्लेग मार्च, शांतिपूर्ण चुनाव करवाना पुलिस का पहला लक्ष्य-एसपी मक़सूद अहमद

The Haryana

आठ दुकानदारों के काटे गए चलान पॉलिथीन प्रयोग कर रहे थे

The Haryana

दिल बैठा जा रहा था तो सांसें अटकी थी , एनडीआरएफ के जवान दूर से दिखाई पड़े तो हौसला ही नहीं बढ़ा बल्कि जान में जान आ गई

The Haryana

Leave a Comment

error: Content is protected !!