The Haryana
All Newsचंडीगढ़राजनीति

हरियाणा कांग्रेस नए प्रदेशाध्यक्ष बने उदयभान-4 कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त

हरियाणा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के पद को लेकर बुधवार को पार्टी हाइकमान ने  फैसला ले लिया। पूर्व विधायक उदयभान को हरियाणा कांग्रेस का नया प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया गया। साथ ही चार कार्यकारी अध्यक्ष भी नियुक्त किए गए। जिसमें पूर्व सांसद श्रुति चौधरी, पूर्व विधायक राम किशन गुर्जर, जितेंद्र भारद्वाज और सुरेश गुप्ता को नियुक्त किया गया। इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा अपने बेटे दीपेंद्र हुड्‌डा और पूर्व विधायक उदयभान के साथ सोनिया गांधी से मिलने दिल्ली पहुंचे। वहीं दीपेंद्र हुड्‌डा ने सोनिया गांधी से मुलाकात की। करीब आधा घंटे तक चली मुलाकात के बाद दीपेंद्र ने कहा कि पार्टी संगठन को लेकर जो भी विचार होते हैं, वह पार्टी प्लेटफार्म पर रखता हूं। संगठन के विषय पार्टी नेतृत्व के समक्ष रखे है। हालांकि दीपेंद्र नए अध्यक्ष के सवाल को टाल गए। बता दें कि उदयभान हुड्‌डा गुट के हैं। हरियाणा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के पद के लिए होडल के पूर्व विधायक उदयभान का नाम चर्चा में है।

दूसरी ओर गैर जाट नेता के तौर पर कुलदीप बिश्नोई जोर आजमाइश लगा रहे हैं। मंगलवार रात को हाईकमान ने उदयभान का नाम तय कर लिया था, परंतु एकाएक नाम की घोषणा नहीं हो पाई। कार्यकारी अध्यक्ष की रेस में श्रुति चौधरी, जितेंद्र भारद्वाज, रामकिशन गुर्जर के नाम चर्चा में हैं, परंतु कुछ पेंच फंसने के कारण पार्टी हाईकमान ने नाम की घोषणा नहीं की।

कुलदीप ने ठोकी है दावेदारी

कुलदीप बिश्नोई ने कांग्रेस प्रदेशा अध्यक्ष पद पर दावेदारी जताई है। क्योंकि यदि हुड्‌डा परिवार के पास दोनों पद चले गए तो बाकी गुट नाराज हो जाएंगे। पार्टी हाइकमान पूर्व मुख्यमंत्री को प्रदेशाध्यक्ष पद सौंपने के लिए तैयार हो गया था, परंतु भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा के समक्ष नेता प्रतिपक्ष का पद छोड़ने की शर्त हाईकमान ने रखी थी।

बता दें कि कुछ दिन पहले कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की चर्चा चली थी। कुमारी सैलजा का पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा के साथ मनमुटाव चल रहा है, जिस वजह से उन्होंने इस्तीफा देने की इच्छा जाहिर की है। सैलजा से पहले अशोक तंवर भी हुड्‌डा के साथ विवादों के चलते कांग्रेस छोड़ गए।

Related posts

सोना 471 रुपए बढ़कर 85,725 रुपए पहुंचा..चांदी बिक रही 95,959 रुपए किलो

The Haryana

गोपाल कांडा को सियासी जीवनदान:गीतिका सुसाइड केस में नाम आने के बाद कांडा को मंत्री पद छोड़ना पड़ा,

The Haryana

जिला प्रशासन ने भारतीय तीरंदाज हरविंदर सिंह को बनाया स्वीप एंबेसडर, लोकतंत्र की मजबूती के लिए हर मतदाता बढ़चढ़ करें मतदान :- हरविंदर सिंह

The Haryana

Leave a Comment

error: Content is protected !!