The Haryana
गुरुग्राम समाचारचुनाव 2024जींद समाचारपलवल समाचारमहेंद्रगढ़ समाचारराजनीतिरेवाड़ी समाचारवायरलहरियाणा

सिर्फ ‘0.85’ फीसदी वोटों से तय हो गई हरियाणा की नई सरकार, पढ़ें कैसे छोटे से मार्जिन ने बदल दी बीजेपी की किस्मत?

(गौरव धीमान) हरियाणा चुनाव 2024 में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। भाजपा को 48 सीटों के साथ 39.94 प्रतिशत मत मिले जबकि कांग्रेस को 37 सीटों के साथ 39.09 प्रतिशत मत मिले। भाजपा को कांग्रेस से मात्र 0.85 प्रतिशत अधिक मत मिले लेकिन यही 0.85 प्रतिशत मतों की कमी कांग्रेस को सत्ता से दूर ले गई। इस बार भाजपा ने तीसरी बार सरकार बनाई है।  हरियाणा के चुनाव में इस बार भाजपा व कांग्रेस दोनों को लगभग बराबर मत मिले हैं।

इन दोनों दलों को मिले मतों में ज्यादा अंतर नहीं है। भाजपा को 48 सीटों के साथ 39.94 प्रतिशत मत मिले हैं, जबकि कांग्रेस को 37 सीटों के साथ 39.09 प्रतिशत मत मिले हैं। भाजपा को कांग्रेस से मात्र 0.85 प्रतिशत अधिक मत मिले हैं, जिनसे भाजपा व कांग्रेस की सीटों में 11 सीटों का अंतर आ गया। प्रदेश में 0.85 मतों की अधिकता ने भाजपा को तीसरी बार सत्ता तक पहुंचा दिया और इन्हीं मतों की कमी की वजह से कांग्रेस सत्ता से दूर हो गई।

बीजेपी को मिले 55 लाख 48 हजार 800 वोट

हरियाणा की 90 सदस्यीय 15वीं विधानसभा में इस बार भाजपा को 55 लाख 48 हजार 800 वोट पड़े हैं, जो कि 39.94 प्रतिशत हैं। इसी तरह, कांग्रेस ने 54 लाख 30 हजार 602 यानी 39.09 प्रतिशत वोट हासिल किए हैं। निर्दलीयों ने 16 लाख 17 हजार 249 यानी 11.64 प्रतिशत वोट हासिल कर तीन सीटों पर चुनाव जीता है, जबकि इनेलो ने पांच लाख 75 हजार 192 यानी 4.14 प्रतिशत वोट शेयर लेकर दो सीटों पर जीत हासिल की है।

आम आदमी पार्टी हरियाणा में किसी सीट पर खाता नहीं खोल पाई, लेकिन उसने दो लाख 48 हजार 455 यानी 1.79 प्रतिशत वोट प्राप्त किए हैं। भाजपा के साथ साढ़े चार साल तक सरकार में रह चुकी दुष्यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी ने एक लाख 25 हजार 22 यानी 0.90 प्रतिशत वोट हासिल किए।

Related posts

पानीपत में एक रात में 2 दुकानों में चोरी- समालखा के रेलवे रोड की वारदात, चोरों ने उड़ाई 1.85 लाख की नकदी

The Haryana

Murder in Sonipat: साथ बैठकर पी शराब, दोस्त बना फिर दुश्मन, कर दी हत्या

The Haryana

18 साल बाद पंजाब यूनिवर्सिटी के 25 डॉक्टरों को मिला प्रमोशन, असिस्टेंट से एसोसिएट प्रोफेसर बने

The Haryana

Leave a Comment

error: Content is protected !!