The Haryana
All Newsकैथल समाचारचरखी दादरी समाचारजींद समाचारझज्जर समाचारपलवल समाचारभिवानी समाचाररोहतक समाचारसिरसा समाचार

बागपत में शाही बेटियों की करवाई शादीराम रहीम ने स्टेज लगा किया सत्संग

साध्वी यौन शोषण और छत्रपति व रणजीत हत्याकांड के दोषी गुरमीत राम रहीम इन दिनों बागपत के आश्रम में पैरोल पर है। राम रहीम ने पहले 15 रिकॉर्डिंग वीडियो के माध्यम से अपना संदेश प्रेमियों तक पहुंचाना शुरू किया, लेकिन अब डेरा प्रमुख राम रहीम ने स्टेज से संबोधन शुरू कर दिया है। स्टेज पर उसके द्वारा अनुयायियों को लिखे गए लेटरों के पोस्टर लगाए गए हैं। वह अपने पुराने शाही अंदाज में धीरे धीरे लौट रहा है।

मंगलवार को राम रहीम ने शाही बेटियों की शादी करवाई। वहीं राम रहीम की प्रशंसा में उसके अनुयायियों ने भजन गाए, जबकि राम रहीम अपने पुराने अंदाज में ही स्टेज पर बैठकर हाथ में मोर पंखे लेकर उसे घुमाता रहा। राम रहीम ने अब फिर से भजन गाने शुरू कर दिए हैं।

पैरोल खत्म होने में 4 दिन शेष

राम रहीम को 17 जून को 30 दिनों की पैरोल मिली थी। अब पैरोल खत्म होने में केवल 4 दिन शेष रह गए हैं। ऐसे में पहले राम रहीम केवल रिकॉर्डिंग वीडियो संदेश भेजता था, लेकिन जैसे जैसे पैरोल के दिन खत्म होते जा रहे हैं तो उसने अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं। अब स्टेज लगाकर सत्संग करना शुरू कर दिया और शादियां भी करवानी शुरू की।

सुनारिया जेल में बंद है राम रहीम

2017 से साध्वी यौन शोषण मामले में डेरा प्रमुख सजा काट रहा है। पत्रकार छत्रपति और रणजीत हत्याकांड में भी उसे सजा हो चुकी है। राम रहीम को इसी साल पंजाब चुनाव से ठीक पहले 7 फरवरी को 21 दिन की फरलो मिली थी। इसके बाद उसे 17 जून को पैरोल मिली। तब से वह बागपत के बरनावा आश्रम में रह रहा है।

Related posts

कैथल में रणदीप व आदित्य सुरजेवाला ने फिर दिए भाजपा व आम आदमी पार्टी क़ो झटके, भाजपा, आम आदमी पार्टी व मनरेगा मेट साथियों ने आदित्य सुरजेवाला के पक्ष में दिया रणदीप सुरजेवाला क़ो अपना समर्थन

The Haryana

‘गल्फ ऑफ मैक्सिको’ का नाम बदल कर ‘Gulf of America’, ट्रंप प्रशासन का आदेश

The Haryana

विवादित पोस्टर समेत 2 केस में नामजद हुआ डेरा सच्चा सौदा मुखी; 4 मई को फरीदकोट कोर्ट में पेशी

The Haryana

Leave a Comment

error: Content is protected !!