The Haryana
All Newsकरनाल समाचारकुरुक्षेत्र समाचारकैथल समाचारमनोरंजनहरियाणवी सिनेमाहरियाणा

अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव के कार्यक्रम क28 नवंबर से 15 दिसंबर तक आयोजन

( गगन थिंद ) हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने चंडीगढ़ में प्रेसवार्ता कर अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव के कार्यक्रम की घोषणा की। इस मौके पर ओडिशा के कैबिनेट मंत्री सूर्यवंशी सूरज और तंजानिया की हाई कमिश्नर अनीशा और स्वामी ज्ञानानंद भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का इस बार 28 नवंबर से 15 दिसंबर तक आयोजन होगा। यह आयोजन 18 दिन तक चलेगा। 2016 से यह महोत्सव चल रहा है। इस महोत्सव में लाखों की संख्या में श्रद्धालु यहां आते हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस मेले को देश विदेश में लोकप्रियता मिली है।

2023 में इस महोत्सव में 45 लाख लोगों ने 18 अलग-अलग दिनों में हिस्सेदारी की थी। कुरूक्षेत्र के बारे में जानकारी देते हुए सैनी ने कहा कि धर्मक्षेत्र कुरूक्षेत्र 48 कोस में फैला हुआ है। यहां 182 महाभारत कालीन तीर्थ हैं। 5162 वर्ष पहले भगवान श्री कृष्ण ने कुरुक्षेत्र की धरती पर गीता का उपदेश दिया था।

 

Related posts

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 19 जून को आयोजित किया जाएगा अनाज मंडी में होगी योगा की फाइनल रिहर्सल

The Haryana

राइस मिलर्स पर 2 करोड़ 85 लाख रुपये की धोखाधड़ी का केस दर्ज

The Haryana

BREAKING NEWS करनाल-कैथल रोड पर तीन वाहनों में भिड़ंत:कैंटर से टक्कर, 4 साल का बच्चा गंभीर, घायलों में महिलाएं भी शामिल

The Haryana

Leave a Comment

error: Content is protected !!