The Haryana
All Newsअंबाला समाचारकरनाल समाचारकुरुक्षेत्र समाचारकैथल समाचारचंडीगढ़चुनाव 2024देश/विदेशनई दिल्लीराजनीतिवायरलहरियाणा

हरियाणा में वोटिंग की PHOTOS, भाजपा उम्मीदवार बाइक और सांसद घोड़े पर वोट डालने पहुंचे, फतेहाबाद में महिला वोटर बेहोश

( गगन थिंद ) हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों के लिए सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है। रिजल्ट 8 अक्टूबर को आएगा। शनिवार सुबह 7 बजे पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने करनाल में सबसे पहले वोट डाला। सोनीपत में बूथ नंबर 160 पर सुबह EVM मशीन खराब हो गई। मतदाता करीब पोने घंटे तक लाइन में खड़े रहे। हिसार में भाजपा सांसद नवीन जिंदल घोड़े पर वोट डालने के लिए पहुंचे। रेवाड़ी में भाजपा उम्मीदवार लक्ष्मण यादव बाइक पर वोटिंग करने पहुंचे।

फतेहाबाद में महिला वोटर बूथ में ही बेहोश होकर गिर गई। महम में हरियाणा जनसेवक पार्टी के उम्मीदवार बलराम कुंडू के साथ बूथ में हाथापाई हुई। यहां उनके कपड़े तक फट गए।उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार बलराम दांगी के पिता पूर्व  मंत्री आनंद सिंह दांगी पर हमला कराने के आरोप लगाए हैं

पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्‌टर

ने करनाल के बूथ नंबर 21 पर सुबह 7 बजे सबसे पहले वोट डाला। 2014 और 2019 विधानसभा चुनाव में मनोहर लाल खट्‌टर से इसी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार जगमोहन आनंद हैं।

 

विनेश फोगाट ने भाभी-मां के साथ वोट डाला

जुलाना से कांग्रेस उम्मीदवार विनेश फोगाट हैं। सुबह 8 बजे वह चरखी दादरी जिले के बलाली गांव में बने बूथ नंबर 128 पर मां प्रेमलता और भाभी सुमन के साथ वोट डालने के लिए पहुंची।

 

पूर्व विधायक बलराज कुंडू से धक्का-मुक्की

महम से हरियाणा जनसेवक पार्टी के उम्मीदवार बलराज कुंडू हैं। वह शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे मदीना गांव में बने बूथ नंबर 134 पर निरीक्षण करने के लिए पहुंचे थे। यहां उनके साथ हाथापाई की गई, जिसमें उनके कपड़े फट गए। कुंडू ने आरोप लगाया कि कांग्रेस उम्मीदवार बलराम दांगी के पिता पूर्व मंत्री आनंद सिंह दांगी ने अपने समर्थकों के साथ मिलकर उन पर हमला किया है। धक्का-मुक्की में उनके कपड़े फट गए और पीए को चोटें आई हैं

 

ब्रॉन्ज मेडलिस्ट मनु भाकर ने वोट डाला

पेरिस ओलिंपिक में शूटिंग में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली मनु भाकर अपने परिवार के साथ हैं। वह झज्जर जिले के गोरिया गांव में बने बूथ पर सुबह साढ़े 8 बजे पिता रामकिशन, मां सुमेधा और भाई अखिल भाकर के साथ वोट डालने के लिए पहुंची।

 

भाजपा सांसद नवीन जिंदल घोड़े पर वोट डालने पहुंचे

कुरुक्षेत्र से भाजपा सांसद नवीन जिंदल हैं। वह सुबह साढ़े 9 बजे घोड़े पर सवार होकर हिसार में आईटीआई में बने बूथ नंबर 126 में वोट डालने के लिए पहुंचे। हिसार से नवीन जिंदल की मां सावित्री जिंदल निर्दलीय चुनाव लड़ रही हैं।

Related posts

आई. जी कॉलेज की छात्रा सिमरन ने नेशनल लेवल स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता में पाया प्रथम स्थान

The Haryana

महिला की मिली गली-सड़ी लाश: बहादुरगढ़ के नया गांव के खेत में दुर्गंध से चला पता

The Haryana

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा त्रिशूल मस्जिद में क्या कर रहा है हमने तो नहीं रखा, ज्ञानवापी विवाद पर सीएम योगी की 5 बड़ी बातें

The Haryana

Leave a Comment

error: Content is protected !!