The Haryana
All Newsक्राइमचंडीगढ़देश/विदेशहरियाणाहिसार समाचार

हिसार में गोलीकांड- लेनदेन के विवाद में चाय खोखा संचालक ने कारिंदे को मारी गोली, घायल निजी अस्पताल में रेफर

हरियाणा के हिसार में लेनदेन के विवाद में युवक को गोली मार दी। गोली लगने से घायल गांव खासा महाजन निवासी संजय (32) को इलाज के लिए अग्रोहा मेडिकल में भर्ती करवाया गया। वहां रविवार रात उसकी तबीयत बिगड़ने के बाद इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या प्रयास व आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

घटना शनिवार रात करीब 12:00 बजे थर्मल कॉलोनी के पास बने चाय के खोखे पर हुई। घायल संजय के भाई बलवान ने बताया कि अग्रोहा का सुशील चाय का खोखा चलाता है। इस खोखे पर उसका भाई संजय 20 दिन से काम कर रहा था। रात को करीबन 12 बजे सुशील खोखे पर आया और उसके भाई से पैसे के लेनदेन को लेकर गाली-गलौज करने लगा।

संजय ने जब इस बात का विरोध किया तो सुशील ने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से संजय पर गोली चला दी। गोली संजय के हाथ और पेट में जाकर लगी। वह घायल होकर जमीन पर गिर गया। इसके बाद मौका देखकर संजय वहां से भाग गया। घायल संजय को इलाज के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया। अग्रोहा पुलिस थाने से केस इंचार्ज ASI जयवीर सिंह ने बताया कि आरोपी सुशील को गिरफ्तार कर लिया गया है। सुशील को कल कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Related posts

पीएम कुसुम योजना के अंतर्गत हरियाणा के किसान सोलर पंप लगवाने को 12 जुलाई तक करें आवेदन कर सकते है

The Haryana

रेवाड़ी में नाबालिग की पिटाई कर पैरों में गिरा नाक रगड़वाई, वीडियो वायरल किया

The Haryana

10 साल पुराने डीज, 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों पर प्रतिबंध नहीं, सीएम बोले- नियम केवल गुरुग्राम में ऑटो पर लागू

The Haryana

Leave a Comment

error: Content is protected !!