The Haryana
All Newsअंबाला समाचारकरनाल समाचारकुरुक्षेत्र समाचारकैथल समाचारक्राइमनई दिल्लीवायरलहरियाणा

करनाल में दो महिलाएं लापता, दो दिन बाद भी नहीं चला पता

( गगन थिंद ) करनाल में दो महिलाएं घर से बिना बता लापता हो गई है। इन में एक दो बच्चों की मां भी है। जिसका का दो दिन बाद भी कुछ पता नहीं चल पाया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

तरावड़ी थाना मे दी शिकायत में व्यक्ति ने बताया कि उसकी 28 वर्षीय पत्नी 30 दिसंबर की रात लगभग 9 बजे बिना किसी को बताए घर से लापता हो गईं। परिवार ने रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में उसकी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।परिजनों ने पुलिस को सूचना देते हुए उसकी तलाश की गुहार लगाई।

परेशानी में निगदू की महिला ने छोड़ा घर

निगदू थाना एरिया में शिकायतकर्ता पति ने बताया कि उसकी 34 वर्षीय पत्नी दो बच्चों की मां हैं। उसने 30 दिसंबर को अपने पिता को फोन कर बताया कि वह मानसिक रूप से परेशान है और घर छोड़कर जा रही है। इसके बाद उसने फोन काट दिया और घर पर छोड़ गई। उस की शादी 15-16 साल पहले हुई थी। परिवार ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी।

दोनों की तलाश में जुटी पुलिस

दोनों मामलों में संबंधित थानों में शिकायत दर्ज की गई है। पुलिस ने दोनों महिलाओं की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि महिलाओं को जल्द ही ढूंढ लिया जाएगा।

Related posts

अब कैथल में एक ऐसी सरकार बनेगी जिसमें हर कोई कहेगा कि हमारी चलती है

The Haryana

मंत्री अनिल विज सबसे अलग क्यों ? इस बार क्या किया जो फिर सुर्खियों में, जानिए

The Haryana

रोहतक में MSP के लिए फसल पंजीकरण जरूरी, 20 जनवरी के बाद नहीं होगा पंजीकरण

The Haryana

Leave a Comment

error: Content is protected !!