The Haryana
All Newsअंबाला समाचारकरनाल समाचारकुरुक्षेत्र समाचारकैथल समाचारचंडीगढ़देश/विदेशनई दिल्लीराजनीतिवायरलहरियाणा

कैथल में पूर्व MLA कुलवंत बाजीगर पर बवाल, सरपंच के लैटरपैड पर केंद्रीय मंत्री को भेजा पत्र

Uproar over former MLA Kulwant Bazigar in Kaithal: Letter sent to Union Minister on Sarpanch's letterpad

( गगन थिंद )  कैथल में पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर के खिलाफ लिखे गए पत्र को लेकर बवाल थम नहीं रहा है। पत्र में पूर्व विधायक पर 23 गंभीर आरोप हैं। माना जा रहा है कि BJP उनको गुहला से टिकट न दे, इसको लेकर साजिश रची गई। शिकायत एक गांव के सरपंच के लेटर पैड पर है, इसमें भाजपा के 2 नेताओं के अलावा बहुत से अन्य लोगों के हस्ताक्षर हैं। सरपंच शिकायत पर पुलिस ने चीका थाना में अज्ञात पर केस दर्ज किया है। पूर्व विधायक से जुड़े मामले में गेंद अब पुलिस के पाले में है।

कैथल के गांव डेरा बाजीगर के सरपंच गगन कुमार के नाम से कुछ दिन पहले केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल को ग्राम पंचायत के लेटर पैड पर एक पत्र भेजा गया है। इसमें गुहला के पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं और लिखा गया है कि उनको भाजपा की टिकट न दी जाए। इस पर सरपंच की मुहर व हस्ताक्षर भी हैं। कुलवंत बाजीगर इसी गांव का रहने वाला है। इसके साथ ही कई पन्ने भी संलग्न किए गए। इन पर भाजपा के नेताओं की मुहर व हस्ताक्षर हैं। सरपंच के नाम से लिखे गए पत्र में कहा गया है कि कुलवंत बाजीगर ने विधायक बनने के बाद गांव में नशे की बिक्री को बढ़ावा दिया। उनके सगे भतीजे श्याम उर्फ श्यामा के खिलाफ नशे से जुड़ा एक केस भी दर्ज है। लिखा गया है कि लोकसभा चुनाव में आप प्रत्याशी सुशील गुप्ता ने बाजीगर पर जो आरोप लगाए थे, वे बिल्कुल सही हैं। आज भी वे नशा तस्करों को पनाह देते हैं। पत्र में अपील की गई है कि कुलवंत बाजीगर को गुहला हलके से टिकट न दी जाए।

सरपंच ने झाड़ा पल्ला, पुलिस को दी शिकायत

कुलवंत बाजीगर के खिलाफ लिखे पत्र के सामने आने के बाद कैथल में हड़कंप मच गया। पत्र लेकर कल्लरमाजरा गांव का सरपंच गगन सिंह चीका थाना पहुंच गया। सरपंच ने पुलिस को बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनकी ग्राम पंचायत कल्लरमाजरा की लेटर पैड पर पूर्व विधायक कुलवंत राम बाजीगर के खिलाफ अफवाह फैलाई जा रही है। वो लेटर पैड उनकी नहीं है। किसी व्यक्ति के द्वारा डूप्लीकेट लैटर पैड निकलवा कर उस पर गलत बयान जारी किए गए हैं। सरपंच ने कहा कि इन आरोपों से उसका कोई लेना देना नहीं है। अज्ञात व्यक्ति के द्वारा लैटर पैड का गलत प्रयोग किया गया है। इस पर कार्रवाई की जाए।

थाना चीका में केस दर्ज, जांच शुरू

थाना चीका के SI शक्ति सिंह ने बताया कि सरपंच गगन ने शिकायत दी हे कि उनके लैटर पैड पर पूर्व विधायक के खिलाफ साजिश रची गई है। पुलिस ने धारा 318(4), 338, 340(1), 336(3), 356(2), 336 (4) BNS के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

 

Related posts

हरियाणा ; पब बार मे एंट्री के दौरान गेट पर खड़े बाउंसर ने महिला मित्र के साथ अश्लील छेड़छाड़ ; मैनेजर और 6 बाउंसर गिरफ्तार

The Haryana

एनडीपीएस एक्ट मामलों में बरामद केस मे प्रॉपर्टी को सील किया गया

The Haryana

सैनी-सैनी होरी है पुरे हिंदुस्तान मैं, कैथल में मनाया मुख्यमंत्री सैनी का जन्मदिन

The Haryana

Leave a Comment

error: Content is protected !!