The Haryana
All Newsअंबाला समाचारकरनाल समाचारकुरुक्षेत्र समाचारकैथल समाचारखेत-खलिहानचंडीगढ़सीवनहरियाणा

घग्गर में जलस्तर खतरे के निशान से 5 फुट ऊपर; 35 गांवों का संपर्क कटा

हरियाणा के कैथल के चीका से गुजर रही घग्गर नदी में 2 दिन से जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। क्षेत्र के अधिकतर गांवों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। घग्गर में पानी का लेवल 28.3 फीट पर पहुंच गया है, जो कि खतरे के निशान से 5 फुट ऊपर है।

वहीं, यहां से गुजर रही एसवाईएल में भी पानी आया है। गांव खरल में SYL का एक तट टूट गया है। इससे गांव के खेतों में जलभराव हो गया है। घग्गर नदी में जलस्तर बढ़ने के बाद स्थिति बेहद खराब हो रही है। वहीं, एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर बचाव कार्यों को लेकर जुटी है।                                                                     

चीका क्षेत्र के 3-4 डेरों में एनडीआरएफ की टीम ने बचाव कार्य किया है। घग्गर नदी में जलस्तर बढ़ने के कारण अभी 35 गांवों का संपर्क जिला मुख्यालय से पूरी तरह से टूट गया है। जगह जगह पर पानी भरने से आवागमन में दिक्कत आ रही है।


प्रशासनिक अधिकारी मौके पर

घग्गर नदी में जलस्तर बढ़ने के बाद प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। इस दौरान गुहला की एसडीएम ज्योति मित्तल अपने अमले के साथ नदी किनारे जुटी हुई है। वहीं, पुलिस विभाग और सिंचाई विभाग की तरफ से बचाव को लेकर कड़े प्रबंध किए गए हैं। जिला प्रशासन गुहला क्षेत्र में पटवारियों की ड्यूटियां बचाव कार्य के लिए लगाई है।

बता दें कि अंबाला में बाढ़ के कारण घग्गर नदी में आया पानी अब कैथल पहुंच रहा है। यदि मौसम खराब हुआ तो और अधिक स्थिति खराब होगी। जिले में बुधवार को मौसम भी खराब है। चीका में सुबह के समय कुछ देर तक हल्की बारिश भी हुई है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से व्यवस्था बनाने की मांग की है।

Related posts

हिमाचल के बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी के आक्रामक तेवर: वजन में सेब नहीं बेचने वालों के चालान के निर्देश; बोले- जो नहीं माने, उनके लाइसेंस रद्द किए जाएंगा

The Haryana

हरियाणा के BJP मंत्री आचार संहिता उल्लंघन में फंसे:आयोग का नोटिस जारी

The Haryana

ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, अय्याशी के लिए लूटपाट कर की हत्या

The Haryana

Leave a Comment

error: Content is protected !!