The Haryana
All Newsअंबाला समाचारकरनाल समाचारकुरुक्षेत्र समाचारकैथल समाचारचंडीगढ़मनोरंजनराजनीतिवायरलहरियाणा

मंत्री अनिल विज सबसे अलग क्यों ? इस बार क्या किया जो फिर सुर्खियों में, जानिए

( गगन थिंद ) कैबिनेट मंत्री अनिल विज अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। बीती 26 जनवरी को अनिल विज अंबाला में  जिलास्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में चीफ गेस्ट थे। इस दौरान उन्होंने वहा ढोल की धुन पर  भंगड़ा करने लगे। इस बार वह सिविल सचिवालय स्थित ऑफिस में सिंगिंग करते हुए नजर आए। बता दें  बुधवार को वह फाइलें निकाल रहे थे। फाइल पर साइन करते ही वह सनी देओल की मूवी गदर का गाना ‘मैं निकला, गड्डी लेके, इक मोड़ आया, मैं उत्थे दिल छोड़ आया” गाने लगे। गाना गाते हुए वह कुर्सी पर झूमने भी लगे।

गाने के बाद विज ने कहा कि जितनी जिंदगी मिली है उतनी जीनी तो पड़ेगी। चाहे इसको हंस के जी लो, चाहे रोकर। हम हंस कर जीते हैं। अनिल विज यहां नहीं रूके। उन्होंने इसके बाद एक देश भक्ति गीत भी गाया।

कैबिनेट मंत्री अनिल विज को अक्सर गाने गुनगुनाते देखा जाता है। अक्टूबर 2024 में वह अंबाला से भाजपा के उम्मीदवार थे। इस दौरान सुबह की मतणगना के बाद कांग्रेस बहुमत पार हो गई। जब विज से पूछा गया तो वह ‘हर फिक्र को धुएं में उड़ाता चला गया’ गीत गाने लगे। हालांकि, ढाई घंटे बाद ही उलटफेर हो गया और भाजपा बहुमत पार कर गई। इसी दौरान वह अपनी अंबाला सीट से निर्दलीय उम्मीदवार चित्रा सरवारा से पिछड़े तो भी वह गाना गुनगुनाते रहे। हालांकि, अंत में उनकी जीत हो गई।

Related posts

भाजपा की प्रदेश चुनाव समिति मीटिंग 23-24 अगस्त को; 90 सीटों पर उम्मीदवारों के पैनल बनेंगे

The Haryana

नारनौल जेल रिश्वत कांड- आरोपी जेल उपाधीक्षक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, हाई कोर्ट ने खारिज कर दी थी जमानत याचिका

The Haryana

PM मोदी के कुरुक्षेत्र दौरे पर पुलिस अलर्ट, सुरक्षा के होंगे कड़े प्रबंध, राज्यमंत्री सुभाष सुधा व एसपी वरुण सिंगला थीम पार्क पहुंचे

The Haryana

Leave a Comment

error: Content is protected !!