The Haryana
All Newsक्राइमचंडीगढ़देश/विदेशनई दिल्लीफतेहाबाद समाचारहरियाणा

फतेहाबाद के अस्पताल में महिला से छेड़छाड़:एक्स-रे कराने आई विवाहिता से अश्लील हरकत करने वाले को भगाया; पुलिस ने केस दर्ज कर किया काबू

हरियाणा में फतेहाबाद के रतिया स्थित मिगलानी अस्पताल में एक्स-रे कराने आई महिला के साथ छेड़छाड़ की गई। महिला ने इसके बाद हंगामा किया तो अस्पताल के प्रबंधन ने तुरंत ही युवक को अस्पताल से निकाल दिया। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने थाना रतिया में धारा 354ए1 आई के तहत मामला दर्ज कर अस्पताल कर्मी को गिरफ्तार कर लिया।

पीड़ित महिला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह 12 फरवरी को दोपहर को रतिया के एक निजी अस्पताल में एक्स-रे करवाने गई थी। वहां एक्स-रे करने वाले राजू नामक युवक ने उससे अश्लील छेड़छाड़ की। इस पर उसने विरोध किया तो उसे धमकाया गया। इस पर उसने शोर मचाया। अस्पताल के डॉक्टर को भी इसकी जानकारी दी गई। तुरंत ही अस्पताल प्रशासन ने युवक को बाहर निकाल दिया।

महिला ने छेड़छाड़ को लेकर पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की। महिला की शिकायत पर आरोपी कर्मी राजू के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस की जांच अधिकारी कृष्णा देवी ने कहा कि मामले में हमारे पास महिला की शिकायत आई थी। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ़्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां उसे कोर्ट द्वारा बेल दे दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related posts

कांग्रेस प्रत्याशी आदित्य सुरजेवाला ने की गांव व शहर में ताबड़तोड़ चुनावी जनसभाएं ,आदित्य सुरजेवाला क़ो लोगों का मिल रहा भारी जनसमर्थन

The Haryana

प्लाट में चारा काटने के विवाद में मां-बेटे पर हुआ हमला, सिर में आईं गहरी चोट

The Haryana

नायब सैनी ही रहेंगे हरियाणा के CM:शाह की मौजूदगी में नाम तय; आज ही सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे, शपथ कल

The Haryana

Leave a Comment

error: Content is protected !!